Dhurandhar FA9LA Song Meaning: ‘धुरंधर’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए सिर्फ 8 दिन हुए हैं और इन 8 दिनों में सोशल मीडिया पर सिर्फ इसी फिल्म के चर्चे हैं. स्टारकास्ट की एक्टिंग से लेकर फिल्म के गानों तक ने सबका दिल जीत लिया है. वहीं फिल्म का एक गाना ऐसा है जिस पर पूरा देश झूम रहा है. ये गाना कोई और नहीं बल्कि FA9LA है. रहमान डकैत बने अक्षय खन्ना ने इस गाने पर अपने डांस से तहलका मचा दिया है और हर कोई गाने के साथ-साथ उनके डांस को कॉपी करके सोशल मीडिया पर रील्स बना रहा है. FA9LA गाने पर वाइब तो हर कोई कर रहा है लेकिन इस गाने का मतलब कोई समझ ही नहीं पा रहा है. लेकिन आपके लिए हम इस गाने का हिंदी मतलब लेकर आए हैं. चलिए जानते हैं पूरी दुनिया को दीवाना बनाने वाले इस गाने का मतलब आखिर क्या है?
किसने गाया गाना?
फ्लिपराची नाम के बहरीन रैपर ने FA9LA को गाया है. फ्लिपराची का असली नाम हुसाम असीम है और ये अरबी गाना इन्होंने सिर्फ गाया ही नहीं बल्कि लिखा और कंपोज भी किया है. इस गाने पर रहमान डकैत बने अक्षय खन्ना ने अपना टशन दिखाते हुए खुद से डांस किया जिसके बाद ये गाना आज हर जगह पर चलता सुनाई देता है. पार्टियों से लेकर बाजारों तक सिर्फ इसी गाने का हर कोई दीवाना है. अब लोग इस पर डांस करके रील्स तो बना रहे हैं लेकिन इसके लिरिक्स हर किसी के सिर के ऊपर से जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: ‘मेरा रोल छोटा था लेकिन…’, ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना की पत्नी बनने पर क्या बोलीं ‘भाभीजी’?
FA9LA का मतलब?
गाने के टाइटल पर गौर किया जाए तो FA9LA भी एक बेहद अटपटा शब्द है. इसे ‘एफए नाइन एलए’ नहीं बोला जाता बल्कि ‘फस्ला’ बोला जाता है. दरअसल यहां 9 का मतलब नंबर से नहीं है बल्कि ये एक अरबी शब्द है और ये ‘स’ साउंड करता है. इसके पीछे का कारण ये है कि कई अरबी के शब्द ऐसे हैं जो अंग्रेजी से नहीं मिलते, इसलिए इन शब्दों को अंकों में दर्शाया जाता है. यानी FA9LA को अरबी में ‘फस्ला’ बोला जाता है. हिंदी में फस्ला का मतलब, ‘मस्ती का समय और पार्टी टाइम’ होता है.
साल भर से यूट्यूब पर पड़ा था गाना
FA9LA गाने के बोल फ्लिपराची के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध हैं. ‘याखी दूस-दूस अइंदी खोश फसला, याखी तफूज तफूज वल्लाह खोश रक्सा…‘ इस गाने का असली मतलब हिंदी में इस तरीके से है, ‘सारी फिक्र और चिंता छोड़कर बस तू नाच ले. जैसे मैं नाच रहा हूं वैसे नाचो और खुलकर कमर हिलाओ. ये लो ऐसे डांस मूव्स करो.’ वायरल गाने के लिरिक्स में सिंगर का मतलब ये ही है. लेकिन कमाल की बात ये है कि ये गाना पिछले साल 2024 में फ्लिपराची के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था. तब से ये अब तक यूट्यूब पर ऐसे ही पड़ा हुआ था, लेकिन जैसे ही इसे ‘धुरंधर’ फिल्म में लिया गया इसके बाद से ही ये वायरल गाना बन गया.
यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर’ की रफ्तार पर गल्फ देशों में लगा ब्रेक, ‘एंटी-पाकिस्तान’ कॉन्टेंट की वजह से 6 देशों में हुई बैन
गाने का हिंदी मतलब
याखी डूस डूस, इंदी खोश फस्ला
याखी तफूज तफूज, वल्लाह खोश रक्सा
दोस्त, जोर से नाचो-नाचो, मेरे पास कमाल का मूव है!
दोस्त, आओ, इस तरह तुम जीतो जाओगे,…
इंदी लक रक्सा कविया या अल-हबीब
इस्महा सबहा खतबहा नसीब
मिद यदक जिन्क ब्तअतीहा कफ व हेज जितफिक हील खल्लिक शदीद
मेरे पास तेरे लिए एक बेहतरीन डांस मूव है, ओ यार! आ भाई, इधर आ जा न
देख, इसका नाम है “सबहा” है, इसकी सगाई नसीब से तय हो गई है.
तू भी आजा नाच ले यार, खुशी में झूम ले, दुनिया में सबसे ऊपर हो जा.
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
58 mins agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines