हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

1300 करोड़ी Dhurandhar का क्लाइमैक्स भोजपुरी फिल्म से किया गया कॉपी? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Dhurandhar Climax Scene: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को रवि किशन की भोजपुरी फिल्म से कंपेयर किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में ‘धुरंधर’ के क्लाइमैक्स सीन को भोजपुरी फिल्म से कॉपी किया हुआ बताया जा रहा है.

विज्ञापन
चर्चाओं में आया 'धुरंधर' का क्लाइमैक्स सीन

Dhurandhar Climax Scene: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है. बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ छापने वाली इस फिल्म की तारीफ देशभर में जोरों-शोरों से हो रही है. सिनेमाघरों में छाने के बाद फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया और ये ओटीटी की दुनिया की भी ट्रेंडिंग फिल्म बन गई. वहीं अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुरानी भोजपुरी फिल्म का सीन दिखाया गया है. जो ‘धुरंधर’ के क्लाइमैक्स सीन से मैच कर रहा है.

‘धुरंधर’ को किया गया कॉपी?

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ जब से रिलीज हुई है तभी से चर्चाओं में बनी हुई है. सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह की फिल्म की तुलना भोजपुरी स्टार रवि किशन की फिल्म से हो रही है. जहां फैंस रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ के कुछ सीन्स को रवि किशन की फिल्म से मिला-जुला पा रहे हैं. वहीं हाल ही में एक और वीडियो सामने आया है जिसमें ‘धुरंधर’ का क्लाइमैक्स सीन भी रवि किशन की फिल्म के सीन से मैच हो रहा है.

यह भी पढ़ें: कब और कहां रिलीज होगा From का नया सीजन? टीजर को देख फैंस के बीच बढ़ी एक्साइटमेंट

विज्ञापन

क्लाइमैक्स सीन मिला-जुला

‘धुरंधर’ के क्लाइमैक्स में हमजा बने रणवीर सिंह गाड़ी चला रहे होते हैं और रहमान डकैत बने अक्षय खन्ना पीछे गाड़ी में बैठे होते हैं. जिसके बाद हमजा फिल्म के इस सीन में रहमान डकैत को सुरक्षा काफिले से दूर किसी सुनसान रास्ते पर ले जाता है. वहीं रवि किशन की फिल्म का भी एक गाड़ी वाला सीन वायरल हो रहा है, जिसमें रवि किशन गाड़ी चला रहे हैं और पीछे एक शख्स बैठा है. रवि किशन गाड़ी को सुरक्षा काफिले से दूर पतली सड़क पर ले जाते हैं. अब फैंस ‘धुरंधर’ के क्लाइमैक्स सीन को कॉपी-पेस्ट बोल रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ‘मैं बस थोड़ा आराम…’, O Romeo फेम विक्रांत मैसी ने रिटायरमेंट पोस्ट पर दी सफाई; जानें क्या बोले एक्टर

विज्ञापन

2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

वहीं ये पहली बार नहीं हुआ है जब रणवीर सिंह की धुरंधर को रवि किशन की फिल्म से कंपेयर किया गया हो. इससे पहले भी ‘धुरंधर’ के कई सीन्स रवि किशन की फिल्म से मैच कर रहे हैं. हालांकि जहां कुछ लोग आदित्य धर की ‘धुरंधर’ को ट्रोल कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इसे पॉजिटव ले रहे हैं. साथ ही बोल रहे हैं कि इंस्पिरेशन तो कहीं से भी मिल सकती है, चाहे वो हॉलीवुड हो या फिर भोजपुरी हो. बता दें रणवीर सिंह की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दुनिया भर में 1300 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर चुकी है. वहीं फिल्म का दूसरा पार्ट ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च को रिलीज होने जा रहा है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola