आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाया है. फिल्म के दोनों पार्ट दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आए है. इस मूवी ने कमाई के मामले में भी नया रिकॉर्ड स्थापित किया है.मूवी में रणवीर सिंह के किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया था. फिल्म ‘धुरंधर’ दिसंबर 2025 में रिलीज की गई थी, तो वहीं ‘धुरंधर द रिवेंज’ 19 मार्च 2026 को थिएटर में दस्तक दी थी. मूवी में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सौम्या टंडन, राकेश बेदी और अक्षय खन्ना नजर आए थे. मूवी ने दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था. इस मूवी को जियो स्टूडियो के बैनर तले तैयार किया गया था.
यह भी पढ़ें: दुनिया भर में पसंद की जाती हैं ये 7 सुपरहीरो वाली फिल्में, नंबर-1 मूवी को IMDb पर मिली 9.1 रेटिंग
धुरंधर फ्रेंचाइजी ने कमाई में किया कमाल
आपको बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) को फिल्म इंडस्ट्री में बड़ी सफलता हाथ लगी है. दरअसल, चेयरमैन मुकेश अंबानी ने एक लेटर लिखकर अपने शेयरहोल्डर्स को जानकारी दी है कि फिल्म ‘धुरंधर फ्रेंचाइजी’ ने दुनियाभर में 3000 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसकी वजह से जियो स्टूडियो टॉप पर पहुंच गया है. लेटर में उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि फिल्म ने भारत के बॉक्स ऑफिस के कुल कलेक्शन में 40% से ज्यादा का हिस्सा हासिल किया है. फिल्म की लागत की बात करें, तो ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर द रिवेंज’ मूवी को बनाने में लगभग 350 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे.इतना ही नहीं उन्होंने यह भी दावा किया किया कि जियो स्टूडियो पिछले तीन सालों से सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में बनाने का गौरव हासिल किया है. उन्होंने साफ किया कि साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘स्त्री 2’, वहीं 2025 में रिलीज हुई ‘धुरंधर’ और साल 2026 में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ की बदौलत जियो स्टूडियो लगातार ग्रोथ कर रहा है.
यह भी पढ़ें: 8000 करोड़ के मालिक Satish Sanpal के आलीशान घर की झलक देख उड़ जाएंगे होश, देखें तस्वीरें
मुकेश अंबानी ने शेयरहोल्डर्स को लेटर लिखकर दी जानकारी
अंबानी साफ किया की साल 2025 और 2026 में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने जियो स्टूडियो को एक अलग पहचान दिलाई है. ‘धुरंधर फ्रेंचाइजी’ की दोनों फिल्में स्पाई थ्रिलर मूवी हैं, जो दर्शकों को काफी पसंद आई है. फिल्मों ने अपनी कमाई के मामले में भी कई रिकॉर्ड अपने नाम किया है. वहीं मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो स्टूडियोज ने कहानी कहने और उसे दिखाने के तरीकों में एक बड़ा बदलाव लाया है. जियो स्टूडियो पिछले 8 वर्षों से कई ऐसी फिल्में बनाई हैं, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई है. अंबानी ने लेटर में आगे लिखा कि जियो स्टूडियो अपने रचनात्मक, व्यापकता तरीकों से खुद को नंबर-1 कंटेंट स्टूडियो के रूप में स्थापित किया है.
संबंधित खबरें
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
1 hr agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
2 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
7 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
8 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
9 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
11 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
11 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
20 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines