8000 करोड़ के मालिक Satish Sanpal के आलीशान घर की झलक देख उड़ जाएंगे होश, देखें तस्वीरें
मध्य प्रदेश के जबलपुर की गलियों से बाहर निकलकर दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा का सफर किया है और अपना आशियाना बनाया है. इन दिनों उनके घर की तस्वीरें देखकर लोग काफी दंग हो रहे है. हम जिस शख्स की बात कर रहे हैं. उनका नाम सतीश सनपाल है, वो एक सफल बिजनेसमैन है. इन दिनों उनके आलीशान घर की हर तरफ चर्चा हो रही है. आज आपको सतीश सनपाल के घर की इनसाइड तस्वीरें दिखाएंगे.

क्लासिक विंटेज डेकोर
2 / 6सतीश सनपाल का घर दुबई के 'बुर्ज खलीफा' में है. उनके घर में आशियाना मॉडर्न लग्जरी और क्लासिक विंटेज डेकोर देखने को मिलता है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है. उनके घर के लिविंग एरिया एक विंग्ड बैक स्टाइल का नीले रंग का वेलवेट सिंगल सोफा रखा हुआ है, जो लिविंग एरिया को काफी कूल लुक दे रहा है. इतनी ही नहीं लिविंग एरिया के फर्श पर डिजाइन प्रिंटेड कारपेट बिछे हुए हैं, जो देखने में काफी बेहतर लग रहे है.
लकड़ी का क्लासिक दरवाजा
3 / 6सतीश सनपाल के इस घर में फर्श से लेकर छत तक कांच की बड़ी-बड़ी खिड़कियां लगाई गई है, जो पूरे घर में प्राकृतिक रोशनी फैलाती हैं. वहीं उनके घर में लकड़ी का क्लासिक दरवाजा लगाया गया है, जो घर को काफी अट्रैक्टिव लुक देता है.
रॉयल क्लासिक और विंटेज डेकोर
4 / 6सतीश के घर का हर कोना रॉयल क्लासिक और विंटेज डेकोर से सजाया गया है, जो दिखने में काफी शानदार लगता है. उनके घर में प्राचीन कंसोल टेबल के साथ एंटीक चेयर रखी हुई है, जो इस घर को महल का लुक देती है. वहीं घर की दीवारों पर खूबसूरत पेंटिंग लगाई गई है, जो कमरे को दूर से ही देखने में काफी सुंदर लगता है.
शेर के चेहरे की नक्काशी वाली कुर्सियां
5 / 6दरअसल, उनके घर में रखी शेर के चेहरे की नक्काशी वाली कुर्सियां दिखने में काफी सुंदर लगती है. घर में रखे ये चेयर्स शाही लुक देते है. बता दें कि सतीश सनपाल के आशियाना में मौजूद इन कुर्सियों को काफी बारीकी के साथ बनाया गया है, जो घर की राजसी को साफ दर्शाता है.
बालकनी से पूरे दुबई का नजारा दिखता है.
6 / 6सतीश सनपाल के घर की बालकनी काफी बड़ी है, जहां से पूरे दुबई का नजारा दिखता है. उनके बालकनी में ग्लास रेलिंग लगाई गई है. रिपोर्ट्स के अनुसार सतीश सनपाल की संपत्ति लगभग 8,000 करोड़ रुपये की है.