Box Office Collection: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ 26 दिनों से सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. वहीं सोशल मीडिया पर भी फिल्म के गाने ट्रेंड कर रहे हैं. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने कार्तिक आर्यन की लेटेस्ट फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ को पीछे छोड़ दिया है. इसके साथ ही हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार: फायर एंड एश’ को भी फिल्म ने धूल चटा दी है. चलिए आपको भी बताते हैं ‘धुरंधर’ के साथ-साथ ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ और ‘अवतार: फायर एंड एश’ ने कितनी कमाई की है?
‘धुरंधर’ का अब तक का कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को थिएटर्स में रिलीज हुए 26 दिन हो गए हैं. 26वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 11.25 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 712.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में फिल्म ने 1095.5 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म में रणवीर सिंह के साथ-साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी लीड रोल में हैं.
यह भी पढ़ें: Year Ender 2025: ‘किसी को मिली धमकी, तो किसी पर हुआ हमला’, बॉलीवुड के लिए आसान नहीं रहा साल 2025
‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ ने कितनी की कमाई?
कार्तिक आर्यन की रोम-कॉम लेटेस्ट फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ ने छठे दिन 1.75 करोड़ की ही कमाई की. फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. भारत में कार्तिक आर्यन की फिल्म ने सिर्फ 27 करोड़ का ही बिजनेस किया है. वहीं दुनिया भर में ये आंकड़ा 39.05 करोड़ पहुंच गया है. कार्तिक आर्यन की इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में अनन्या पांडे हैं. दोनों की जोड़ी को ऑडियंस काफी पसंद कर रही है.
यह भी पढ़ें: Sequel Movies In 2026: ‘बॉर्डर 2’ से लेकर ‘मर्दानी 3’ तक, अगले साल आएंगे इन फिल्मों के सीक्वल
‘अवतार: फायर एंड एश’ की कमाई
हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार: फायर एंड एश’ को रिलीज हुए 12 दिन हो गए हैं. 12वें दिन फिल्म ने 5.25 करोड़ की ही कमाई की. भारत में फिल्म ने 148.15 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में इस हॉलीवुड फिल्म ने 7100 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भले ही फिल्म ने ‘धुरंधर’ को पीछे छोड़ दिया हो लेकिन भारत में अभी भी ‘धुरंधर’ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है.
संबंधित खबरें
क्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
2 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
3 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
3 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
4 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
5 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
6 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
7 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
8 hrs agoमनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
8 hrs agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines