Year Ender 2025: 'किसी को मिली धमकी, तो किसी पर हुआ हमला', बॉलीवुड के लिए आसान नहीं रहा साल 2025

Year Ender 2025: बॉलीवुड के लिए साल 2025 बिल्कुल भी आसान नहीं रहा और हिंदी सिनेमा ने बहुत कुछ झेला. आइए जानते हैं कि आखिर बी-टाउन में इस साल क्या-क्या उतार-चढ़ाव आए हैं और क्या-क्या फेस किया है?

Year Ender 2025

Year Ender 2025. image credit- social media

विज्ञापन

Year Ender 2025: बॉलीवुड में हमेशा ही कुछ ना कुछ होता रहता है. यही वजह है कि बी-टाउन को गॉसिप टाउन भी कहा जाता है, लेकिन साल 2025 में जहां पूरे देश ने कई उतार-चढ़ाव देखें. वहीं, हिंदी सिनेमा के लिए भी ये साल बिल्कुल आसान नहीं रहा है. बॉलीवुड ने जहां अपने कई दिग्गजों को खोया, तो किसी पर हमला हो गया. आइए जानते हैं कि साल 2025 में बॉलीवुड में क्या-क्या हुआ है?

2025 में हिंदी सिनेमा में आए कई उतार-चढ़ाव

धर्मेंद्र का निधन

साल 2025 में बॉलीवुड के हीमैन कहे वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया. 24 नवंबर 2025 को हीमैन ने आखिरी सांस ली और हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया. धर्मेंद्र के निधन से ना सिर्फ इंडस्ट्री को नुकसान हुआ बल्कि पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई. इतना ही नहीं बल्कि हीमैन के अलावा पंकज धीर, सतीश शाह, शेफाली जरीवाला जैसे स्टार्स का भी 2025 में निधन हुआ है.

विज्ञापन

सैफ अली खान पर हमला

साल 2025 शुरू ही हुआ था कि सैफ अली खान पर हमले की घटना सामने आई थी. जी हां, 16 जनवरी को सैफ के घर में एक हमलावर ने घुसकर चाकू से एक्टर हमला कर दिया था. इस हमले में सैफ अली खान घायल हो गए थे और उनकी सर्जरी भी हुई थी. इस घटना ने पूरे बॉलीवुड को हैरान कर दिया था और मामला लंबे समय तक चर्चा में रहा था.

सलमान खान को धमकी

इतना ही नहीं बल्कि सलमान खान को भी साल 2025 में जान से मारने की धमकी मिली. 15 अप्रैल 2025 को पुलिस ने जानकारी दी कि सलमान खान को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने वाले व्यक्ति का पता गुजरात के वडोदरा जिले के एक गांव में चला है. गौरतलब है कि कई बार लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से सलमान खान को धमकी आती रहती हैं.

इंडिया गॉट लैटेंट का विवाद

समय रैना के शो इंडिया गॉट लैटेंट को लेकर भी 2025 में जमकर विवाद हुआ और हंगामा खड़ा हो गया. इस शो में माता-पिता को लेकर अश्लील मजाक किया गया था, जिसको लेकर देशभर ने शो का विरोध किया और इंटरनेट ये सारे वीडियोज हटाए गए. इतना ही नहीं बल्कि मामले में कई एफआईआर भी दर्ज हुई थी.

विज्ञापन

रणवीर सिंह का ‘कांतारा 2’ विवाद

इसके अलावा बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह भी 2025 में जमकर विवाद में रहे. रणवीर ने इफ्फी 2025 (भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव) की क्लोजिंग सेरेमनी में ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांताका चैप्टर 1’ की तारीफ करते हुए एक सीन को कॉपी किया. इस दौरान उन्होंने स्टेज पर कुछ ऐसा कर दिया कि लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचीं और अभिनेता को माफी मांगनी पड़ी.

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी

क्रिकेटर स्मृति मंधाना और कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी भी 2025 में चर्चा में रही. दरअसल, ये दोनों 23 नवंबर को शादी करने वाले थे, लेकिन शादी से ठीक पहले इसे पोस्टपोन कर दिया गया. इस बीच पलाश की एक लड़की के साथ चैट भी वायरल हुई, जिसके बाद मामला और गरमा गया और चर्चा होने लगी कि पलाश ने क्रिकेटर को धोखा दिया है. इसके बाद दोनों ने शादी कैंसिल कर दी.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ