Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 12: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. रणवीर सिंह की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है और इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है. वहीं दूसरी ओर पावर स्टार पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ की कमाई 12वें दिन ही लाखों में सिमट गई है. चलिए दोनों फिल्मों के कलेक्शन के बारे में डिटेल में जानते हैं.
‘उस्ताद भगत सिंह’ ने कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ की कमाई में 12वें दिन भारी गिरावट देखने को मिली. फिल्म ने 12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 35 लाख की कमाई की. इसकी ऑक्यूपेंसी 16% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 12वें दिन 1,058 रहे. भारत में फिल्म ने अब तक 70.29 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इसके साथ ही वर्ल्डवाइड फिल्म ने 94.38 करोड़ की कमाई कर ली है. भले ही फिल्म लाखों में कमा रही हो, लेकिन जल्द ही फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 100 करोड़ के पार हो जाएगा.
‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
वहीं दूसरी ओर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने सिनेमाघरों में तहलका मचाया हुआ है. 12वें दिन फिल्म ने 25.30 करोड़ की मोटी कमाई की. फिल्म की ऑक्यूपेंसी 23.5% रही. साथ ही फिल्म के शोज 12वें दिन 17,614 रहे. भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 1,042.23 करोड़ रहा और नेट कलेक्शन 872.17 करोड़ रहा. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने 1,392.23 करोड़ की कमाई कर ली है.
यह भी पढ़ें: धुरंधर के बाद अक्षय खन्ना दिखाएंगे अपना नया अवतार, फिल्म ‘महाकाली’ से करेंगे अपना तेलुगु डेब्यू
‘धुरंधर 2’ की स्टारकास्ट
रणवीर सिंह की फिल्म की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है. फिल्म की स्टारकास्ट से लेकर फिल्म की कहानी तक को काफी पसंद किया जा रहा है. ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रणवीर सिंह के साथ-साथ सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और राकेश बेदी लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों ने फिल्म में अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया. इसके साथ ही आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में यामी गौतम का भी कैमियो दिखाई दिया.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
5 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
5 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
6 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
8 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
8 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
10 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
11 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
12 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines