हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Dhurandhar ने दूसरे मंगलवार भी की 'धुंआधार' कमाई, 12वें दिन फिर लूटा बॉक्स ऑफिस

Dhurandhar Box Office Collection Day 12: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है. इस फिल्म को हर किसी का बेहद प्यार मिल रहा है और ये लगातार कमाई करने में लगी हुई है.

विज्ञापन
Dhurandhar. IMAGE CREDIT- social media

Dhurandhar Box Office Collection Day 12: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है. फिल्म को रिलीज हुए 12 दिन हो चुके हैं, लेकिन इसकी पकड़ बेहद मजबूत है और ये लगातार कलेक्शन करने में लगी हुई है. इस बीच इस फिल्म की कमाई के 12वें दिन के आंकड़े भी आ गए हैं. आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 12वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

फिल्म ‘धुरंधर’ की 12वें दिन की कमाई

Sacnilk.com के अनुसार, रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने अपनी रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को भी 30.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. हालांकि, अभी ये इस फिल्म के शुरुआती और अनुमानित आंकड़े हैं और इनमें बदलाव भी हो सकता है. इसी के साथ फिल्म की टोटल कमाई 411.25 करोड़ रुपये हो गई है.

बीते 11 दिन का कलेक्शन

इसके अलावा अगर फिल्म ‘धुरंधर’ के बीते 11 दिन के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर 28 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 32 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 43 करोड़ रुपये, चौथे दिन 23.25 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 27 करोड़ रुपये, 6वें दिन 27 करोड़ रुपये, 7वें दिन 27 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

विज्ञापन

लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है फिल्म

इसी के साथ फिल्म ने अपनी रिलीज के 8वें दिन 32.5 करोड़ रुपये, 9वें दिन 53 करोड़ रुपये, 10वें दिन 58 करोड़ रुपये और 11वें दिन 30.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. रणवीर सिंह की ये फिल्म लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना अलग ही जलवा दिखा रखा है.

5 दिसंबर को हुई थी रिलीज

रणवीर सिंह की इस फिल्म की रिलीज की अगर बात करें तो ये फिल्म 5 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर उतरी थी. इस फिल्म में एक्शन का तगड़ा डोज देखने को मिल रहा है और यही वजह है कि पहले दिन से ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने में लगी हुई है. हालांकि, अब देखने वाली बात ये होगी कि इस फिल्म की कमाई कहां जाकर रुकेगी और ये कितनी फिल्मों के रिकॉर्ड और तोड़ेगी?

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- कौन हैं 12 साल छोटी Medha Rana? जो Border 2 में बनी Varun Dhawan की हीरोइन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola