कौन हैं 12 साल छोटी Medha Rana? जो Border 2 में बनी Varun Dhawan की हीरोइन

Who is Medha Rana: सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का टीजर आज ही रिलीज हुआ है, जिसे लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म की रिलीज का भी लोगों को बेहद बेसब्री से इंतजार है. इस बीच फिल्म की हीरोइन मेधा राणा चर्चा में आ गई हैं.

Medha Rana

Medha Rana. image credit- instagram

Who is Medha Rana: सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है. आज 16 दिसंबर को फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है, जो लोगों को खूब पसंद भी आया. इस बीच फिल्म के टीजर में नजर आईं मेधा राणा सुर्खियों में आ गई हैं और हर कोई इनके बारे में जानना चाहता है. आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं मेधा राणा?

विज्ञापन

कौन हैं मेधा राणा?

अपकमिंग फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की हीरोइन मेधा राणा की बात करें तो उनका जन्म साल 1999 में 25 दिसंबर को हुआ था. मेधा राणा ने अपनी स्कूली पढ़ाई चंडीगढ़ के कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल से की है. मेधा के पिता भारतीय सेना में कार्यरत थे और इसलिए उनका परिवार कर्नाटक चला गया था. अभिनेत्री ने अपनी स्कूली शिक्षा बेंगलुरु के आर्मी पब्लिक स्कूल से पूरी की है. उन्होंने उसी शहर के क्रिस विश्वविद्यालय से बीबीए किया और 16 साल की आयु में मॉडलिंग शुरू कर दी थी.

विज्ञापन

वरुण धवन और मेधा राणा

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में मेधा राणा, वरुण धवन के साथ नजर आने वाली हैं. अगर दोनों के बीच ऐजगैप की बात करें तो वरुण और मेधा में रियल लाइफ में 12 साल का अंतर है. जी हां, वरुण धवन, मेधा से उम्र में 12 साल बड़े हैं. फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के टीजर में मेधा और वरुण कैमरे की ओर देखते हुए सलामी देते नजर आ रहे हैं.

अर्जुन रामपाल संग डेब्यू

इसके अलावा मेधा राणा ने पॉन्ड्स, कैडबरी, नेस्केफे और अन्य ब्रांडों के कई ऐड्स में काम किया है. इसके बाद उन्होंने साल 2022 में क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज ‘लंदन फाइल्स’ से अभिनय की शुरुआत की थी, जिसमें अर्जुन रामपाल भी थे. इस सीरीज का प्रीमियर वूट पर हुआ था.

विज्ञापन

वरुण धवन का किरदार

साल 2023 में उन्होंने नेटफ्लिक्स की कॉमेडी ड्रामा ‘फ्राइडे नाइट प्लान’ से फिल्मों में डेब्यू किया था, जिसमें वह दिवंगत इरफान खान के बेटे बाबुल खान के साथ नजर आई थीं. वहीं, अगर वरुण धवन की बात करें तो वरुण फिल्म में होशियार सिंह दहिया का किरदार निभा रहे हैं, जिन्हें 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में वीरता के लिए परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ