BO Collection: 'धुरंधर' ने 12 दिनों में वर्ल्डवाइड कितने छापे नोट? बनी तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

Dhurandhar Box Office Collection Day 12: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की ‘धुरंधर’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 12 दिन हो गए हैं. फिल्म इन 12 दिनों में अपनी ताबड़तोड़ कमाई से इस साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है.

Dhurandhar box office collection day 12

'धुरंधर' ने वर्ल्डवाइड की ताबड़तोड़ कमाई

विज्ञापन

Dhurandhar Box Office Collection Day 12: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 12 दिन हो गए हैं. बॉक्स ऑफिस पर अभी भी फिल्म की कमाई की धुआंधार आंधी की रफ्तार कम नही हुई है. ‘धुरंधर’ इस साल रिलीज हुई सभी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़कर तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. वहीं अपकमिंग वीकेंड पर भी फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिलने वाला है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म के गाने काफी वायरल हो रहे हैं. चलिए आपको भी बताते हैं फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन किया है?

‘धुरंधर’ ने 12वें दिन कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की ‘धुरंधर’ ने 12वें दिन 30 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 42.88% रही. वहीं शोज की बात करें तो सुबह के शो 24.10%, दोपहर के शो 40.46% और शाम के शो 50.42% और रात के शो 56.53% रहे. ओपनिंग डे और वीकेंड पर ताबड़तोड़ कमाई कर फिल्म ने साबित कर दिया कि ये वाकई ऑडियंस की उम्मीदों पर खरी उतरी है.

विज्ञापन

वर्ल्डवाइड कलेक्शन

फिल्म ने महज 12 दिनों में भारत में अब तक 411.25 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में फिल्म ने अब तक 623.5 करोड़ कलेक्शन कर लिया है. अपकमिंग वीकेंड पर ये आंकड़ा और ज्यादा बढ़ता दिखाई देने वाला है. इसके साथ ही अभी फिल्म ‘छावा’ और ‘कांतारा चैप्टर 1’ से कमाई के मामले में थोड़ा पीछे है, लेकिन जिस तरह से धुरंधर की कमाई की रफ्तार देखने को मिल रही है, जल्द ही ये फिल्म ‘छावा’ और ‘कांतारा चैप्टर 1’ को धूल चटा सकती है.

विज्ञापन

फिल्म की कास्ट

‘धुरंधर’ की कास्ट की बात करें तो इसमें रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना के साथ-साथ सारा अर्जुन, संजय दत्त, राकेश बेदी और अर्जुन रामपाल जैसे सितारे लीड रोल में नजर आए हैं. फिल्म का एक गाना FA9LA इंस्टाग्राम रील्स पर काफी वायरल हो रहा है. इस गाने पर अक्षय खन्ना का डांस काफी पसंद किया जा रहा है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन की जोड़ी ऑडियंस को पहली बार स्क्रीन पर देखने को मिली.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ