BO collection: 'धुरंधर' ने 11वें दिन भी की धुआंधार कमाई, फिर भी इन 2 फिल्मों से अभी भी पीछे

Dhurandhar Box Office Collection Day 11: ‘धुरंधर’ की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. धमाकेदार कमाई करने के बाद फिल्म तीसरे नंबर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. वहीं ये फिल्म अभी भी 2 फिल्मों से पीछे है.

Dhurandhar Box Office Collection Day 11
विज्ञापन

Dhurandhar Box Office Collection Day 11: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 11 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया पर भी मूवी की स्टारकास्ट के खूब चर्चे हैं. वीकेंड पर धमाकेदार कमाई करने के बाद फिल्म इस साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. धुआंधार कमाई करने के बाद भी फिल्म अभी भी 2 फिल्मों से पीछे है. वहीं अपकमिंग वीकेंड पर भी फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है, जिससे ‘धुरंधर’ इन फिल्मों से आगे निकल सकती है. चलिए आपको भी बताते हैं ‘धुरंधर’ किन फिल्मों से पीछे है?

‘धुरंधर’ ने कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘धुरंधर’ ने 11वें दिन 29 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 42.35% रही. वहीं शोज की बात करें तो सुबह के शो 21.75%, दोपहर के शो 40.74%, शाम के शो 51.17% और रात के शो 55.75% रहे. फिल्म ने अब तक भारत में 379.75 करोड़ की कमाई कर ली है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में फिल्म ने 579.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

विज्ञापन

इन फिल्मों से पीछे

‘धुरंधर’ फिल्म 579.25 करोड़ की कमाई कर इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म बन गई है. अभी भी ये फिल्म ‘छावा और ‘कांतारा चैप्टर 1’ से पीछे है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ‘छावा’ का कलेक्शन 807.91 करोड़ और ‘कांतारा चैप्टर 1’ का 852.25 करोड़ है. वहीं अपकमिंग दिनों में जल्द ही ‘धुरंधर’ इन फिल्मों को भी पीछे छोड़ सकती है. हालांकि अभी ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर तीसरे नंबर पर है.

विज्ञापन

फिल्म की कास्ट

‘धुरंधर’ फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना के साथ-साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, सारा अर्जुन और अर्जुन रामपाल लीड रोल में हैं. सोशल मीडिया पर फिल्म की कास्ट की एक्टिंग के साथ-साथ फिल्म के गानों के खूब चर्चे हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी ‘धुरंधर’ की कास्ट की रील्स वायरल हो रही है. वहीं सारा अर्जुन और रणवीर सिंह को पहली बार ऑडियंस स्क्रीन पर रोमांस करते देख रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ