Arjun Rampal-Gabriella Demetriades: हिंदी सिनेमा के एक्टर अर्जुन रामपाल इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अपनी पकड़ बेहद मजबूत की हुई है. इस बीच अब फिल्म के अभिनेता अर्जुन रामपाल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं. अर्जुन रामपाल ने अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला डेमेत्रिएड्स से सगाई कर ली है. आइए जानते हैं कि इन दोनों के बीच कितने साल का उम्र का फासला है?
अर्जुन और ग्रैबिएला में कितना उम्र का फासला?
दरअसल, अगर इस कपल के ऐजगैप की बात करें तो अर्जुन रामपाल का जन्म साल 1972 में 26 नवंबर को हुआ था. इस हिसाब से अर्जुन की उम्र 53 साल है. वहीं, अगर ग्रैबिएला डेमेत्रिएड्स की बात करें तो उनका जन्म साल 1987 में 8 अप्रैल को हुआ था. इस हिसाब से ग्रैबिएला डेमेत्रिएड्स की उम्र 38 साल है. दोनों में 15 साल का उम्र का फासला है.
अर्जुन रामपाल ने किया खुलासा
गौरतलब है कि हाल ही में अर्जुन और ग्रैबिएला, रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट में नजर आए. इस दौरान अर्जुन ने बताया कि उनकी और ग्रैबिएला की सगाई हो चुकी है. जैसे ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हुई, तो फैंस और यूजर्स दोनों के बारे में और इनकी लव स्टोरी के बारे में जानने के लिए बेहद एक्साइटेड हो गए.
2019 में हुआ था अर्जुन का तलाक
सोशल मीडिया पर हर कोई दोनों के बारे में सर्च कर रहा है और कपल से जुड़ी हर छोटी-बड़ी चीज के बारे में सर्च कर रहा है. बता दें कि अर्जुन रामपाल की पहले शादी हो चुकी है, लेकिन साल 2019 में अर्जुन ने अपनी पहली वाइफ मेहर जेसिया से तलाक ले लिया था और दोनों अलग हो गए थे.
अक्सर साथ नजर आते हैं अर्जुन-ग्रैबिएला
वहीं, अगर अर्जुन और ग्रैबिएला की बात करें तो लंबे समय से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और दोनों के बिना शादी किए ही दो बच्चे भी हैं. अक्सर दोनों को शादी और सेलेब्स की पार्टी में एक-साथ देखा जाता है और कपल की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद भी आती है और यूजर्स भी इन पर जमकर प्यार लुटाते हैं.
यह भी पढ़ें- 40 की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी टीवी की ‘नागिन’, विदेशी पति संग नई जर्नी को लेकर हैं एक्साइटेड
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
9 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
13 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
14 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
15 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
15 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
16 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
17 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
17 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines