40 की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी टीवी की 'नागिन', विदेशी पति संग नई जर्नी को लेकर हैं एक्साइटेड

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस ने इस बात का ऐलान खुद किया. वहीं हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी एक्साइटमेंट को शेयर किया है. चलिए जानते हैं एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा?

Aashka goradia enjoys second pregnancy

टीवी की ‘नागिन’ आशका गोराडिया अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने विदेश पति ब्रेंट गोबल के साथ अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था. वहीं अब एक्ट्रेस ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में मां बनने का एक्सपीरियंस शेयर किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि मैं और मेरे पति फिलहाल चांद पर हैं. हमारे परिवार में एक और सदस्य जुड़ने वाला है. हम विलियम के लिए भी काफी खुश हैं क्योंकि वो बड़ा भाई बनने वाला है. हमारे लिए ये जर्नी काफी स्पेशल है और ये पहल काफी अनमोल हैं. हम अब सिर्फ मैजिक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

आशका गोराडिया ने 2 साल पहले 2023 में अपने पहले बेटे विलियम को जन्म दिया था. वहीं आशका जहां एक टीवी एक्ट्रेस के साथ-साथ बिजनेसवुमन भी हैं, वहीं उनके पति ब्रेंट एक योगा टीचर हैं. दोनों सोशल मीडिया पर अपनी लाइफ के खूबसूरत पल अक्सर शेयर करते रहते हैं. बता दें आशका कुसुम, सिंदूर तेरे नाम का, भारत का वीर पुत्र- महाराणा प्रताप और नागिन 2 जैसे कई बड़े टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं. वहीं आज वो एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं और अपनी कॉस्मेटिक ब्रांड की मालकिन हैं. आशका और ब्रेंट ने साल 2017 में शादी की थी. 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ