हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Dhurandhar 2 Trailer: 'कमबैक रणवीर सिंह जैसा होना चाहिए…', 'धुरंधर 2' का ट्रेलर देख उड़ी लोगों की नींद!

Dhurandhar 2 Trailer Social Reaction: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ के ट्रेलर का इंतजार खत्म हो गया है. जहां पहला पार्ट रहमान डकैत के नाम रहा वहीं, दूसरा पार्ट रणवीर सिंह के नाम हो गया है. उनका डैशिंग अवतार देखने के लिए मिला है.

विज्ञापन
'धुरंधर 2' का ट्रेलर (Photo- X)

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar the Revenge) के ट्रेलर का इंतजार खत्म हो गया है. फिल्म में रणवीर सिंह का इस बार पहले वाले से भी धांसू अवतार देखने के लिए मिल रहा है. वह एक्शन मोड में दमदार अवतार में नजर आने वाले हैं. 3 मिनट 25 सेकंड के वीडियो में एक्टर को शानदार एक्शन अवतार में देखा जा सकता है. ट्रेलर से एक पल के लिए भी नजर झपका पाना मुश्किल होता है. ऐसे में अब चलिए बताते हैं ट्रेलर देखने के बाद लोगों ने क्या कहा.

‘धुरंधर द रिवेंज’ में क्या है?

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ के ट्रेलर के बारे में बात की जाए तो ‘धुरंधर’ के सीक्वल के जरिए एक बार फिर से फिल्म के दमदार स्टार्स रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे सितारे अहम रोल में दिखाए दिए. फिल्म का दूसरा पार्ट पहले वाले से काफी अलग है. फैंस का कहना है कि ये वाला रणवीर सिंह के नाम है, जबकि पहला पार्ट अक्षय खन्ना यानी कि रहमान डकैत के नाम है. फिल्म की कहानी काफी अलग है. इस बार ल्यारी की कुर्सी के लिए लड़ाई देखने के लिए मिलने वाली है.

यह भी पढ़ें: ‘जहां दर्द है वहां मर्द है…’, Dhurandhar 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज, रणवीर सिंह ने फैंस की बढ़ाई एक्साइटमेंट

विज्ञापन

‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर देख क्या बोले लोग?

इसके साथ ही फिल्म ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है और लोग इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. कई का कहना है कि कमबैक होना चाहिए तो रणवीर सिंह के जैसा. एक ने लिखा, ‘डर सच है, जब आपको रियलाइज हो जाए तो 10 फिल्मों को पोस्टपोन किया जाएगा.’ एक ने लिखा, ‘टॉक्सिक वर्सेज धुरंधर नहीं…धुरंधर वर्सेज धुरंधर 2 है.’ इसके साथ ही दूसरे ने लिखा, ‘डाउनफॉल जैसा भी हो लेकिन कमबैक रणवीर सिंह जैसा होना चाहिए.’

यह भी पढ़ें: ‘अब वह बेहतर हैं…’, जावेद अख्तर ने बताया कैसी है सलीम खान की तबीयत, जानिए कैसा है हाल

विज्ञापन

कब रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’?

बहरहाल, अगर आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ की रिलीज की बात की जाए तो इसे ईद 2026 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. इसकी रिलीज डेट 19 मार्च तय की गई है. पहले बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर ‘टॉक्सिक’ से होने वाली थी. फैंस अब इसकी रिलीज को लेकर एक्साइटेड हो गए हैं. देखना होगा कि इसे बॉक्स ऑफिस पर कैसा रिस्पांस मिलता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola