हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Dhurandhar 2 Trailer: जिस अंदाज से अक्षय खन्ना ने जीता दिल, अब उसी स्टाइल में रणवीर सिंह करेंगे कमाल!

Dhurandhar 2 Trailer: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. सोशल मीडिया पर ये तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं अब ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह अक्षय खन्ना के स्टाइल में नजर आने वाले हैं. ट्रेलर में इसकी झलक देखने को मिल चुकी है.

विज्ञापन
Dhurandhar 2 में अक्षय खन्ना की राह पर चले रणवीर सिंह

Dhurandhar 2 Trailer: रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. ट्रेलर के बाद से ही ऑडियंस की एक्साइटमेंट और तेज हो गई है. वहीं ‘धुरंधर’ में FA9LA गाने पर धमाल मचाने वाले अक्षय खन्ना इस बार फिल्म में नजर नहीं आएंगे. भले ही अक्षय खन्ना फिल्म में ना हों लेकिन रणवीर सिंह उनकी कमी महसूस नहीं होने देंगे. फिल्म के ट्रेलर में एक सीन ने तहलका मचा दिया है. इस सीन में रणवीर सिंह अक्षय खन्ना के स्टाइल में नजर आ रहे हैं. ‘धुरंधर 2’ में मेकर्स ने रणवीर सिंह के लिए कुछ खास प्लानिंग की है, जिसकी झलक ट्रेलर में ही दिख गई है.

अक्षय खन्ना की राह पर चले रणवीर सिंह?

दरअसल ‘धुरंधर’ में पाकिस्तान के ल्यारी की कहानी दिखाई गई है, जहां के बादशाह रहमान डकैत का किरदार निभाने वाले अक्षय खन्ना होते हैं. वहीं अब रहमान डकैत के मरने के बाद अब हमजा यानी रणवीर सिंह रहमान डकैत की जिम्मेदारियां निभाते नजर आने वाले हैं. ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना FA9LA गाने पर जिस स्टाइल में एंट्री करते हैं, उसी सेम स्टाइल में ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर में रणवीर सिंह भी नजर आए.

यह भी पढ़ें: थिएटर में आने से पहले ‘धुरंधर 2’ ने काटा गदर, सिर्फ 2 घंटे में 4 करोड़ की प्री-बुकिंग, जानें कब होगी रिलीज

विज्ञापन

FA9LA के सीक्वेंस की प्लानिंग

जानकारी के मुताबिक ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में मेकर्स FA9LA के सीक्वेंस की प्लानिंग कर रहे हैं, जिसमें अक्षय खन्ना की जगह रणवीर सिंह डांस करते दिखाई देंगे. वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स रणवीर सिंह के लिए FA9LA मोमेंट डेवलप करने जा रहे हैं. वहीं अब देखना दिलचस्प होगा कि रणवीर सिंह का ये FA9LA सीक्वेंस भी अक्षय खन्ना की तरह वायरल होता है या नहीं.

यह भी पढ़ें: ‘जहां दर्द है वहां मर्द है…’, Dhurandhar 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज, रणवीर सिंह ने फैंस की बढ़ाई एक्साइटमेंट

विज्ञापन

कब रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’?

बता दें ‘धुरंधर’ में FA9LA गाने को बहरीन रैपर फ्लिपराची ने कंपोज किया था. फिल्म के रिलीज होते ही ये गानो मिनटों में वायरल हो गया था, वहीं इस गाने पर अक्षय खन्ना के डांस स्टेप्स ने तहलका मचा दिया था. इसी ट्रैक की वजह से रणवीर सिंह से ज्यादा अक्षय खन्ना सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे. वहीं अब इसी अंदाज में रणवीर सिंह को देखने में और मजा आने वाला है, ऑडियंस भी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रही है. ये फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola