भाई अर्जुन तेंदुलकर की मेहंदी में छा गईं सारा तेंदुलकर, पिंक-पर्पल लहंगे में लूटी लाइमलाइट

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की आज यानी 5 मार्च को शादी होने वाली है. इस शादी समारोह में बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत के लोग शामिल हुए हैं. बता दें कि यह शादी मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में की जा रही है. लेकिन हम आपको सारा तेंदुलकर की ड्रेस के बारे में बताएंगे, जिसे उन्होंने भाई की मेहंदी में पहना था.

sara tendulkar
1 / 6

अर्जुन तेंदुलकर की मेहंदी में सारा तेंदुलकर ने बांधनी लहंगा और कुंदन हार पहने हुए नजर आई है. इस ड्रेस में सारा बहुत प्यारी लग रही है.  

विज्ञापन

सारा तेंदुलकर ने पहना बांधनी लहंगा

सारा तेंदुलकर ने पहना बांधनी लहंगा 2 / 6

भाई की मेहंदी पर सारा तेंदुलकर ने बैगनी और गुलाबी कलर के कॉम्बिनेशन वाला मल्टी कलर का बांधनी लहंगा पहना हुआ था. इस लहंगा में बारीक मिरर काम किया हुआ था.

विज्ञापन

सारा तेंदुलकर पिंक-पर्पल लहंगे पहना था

सारा तेंदुलकर पिंक-पर्पल लहंगे पहना था3 / 6

सारा तेंदुलकर ने पिंक-पर्पल लहंगे के साथ उन्होंने पिस्ता ग्रीन रंग का बांधनी दुपट्टा लिया हुआ था. इस ड्रेस में सारा काफी खूबसूरत लग रही थी.

सारा ने पहना डीप नेक ब्लाउज

सारा ने पहना डीप नेक ब्लाउज4 / 6

आपको बता दें कि सारा ने गले में मोतियों और कुंदन से जड़ा हुआ एक नेकलेस हार पहना था, जो उनके ब्लाउज के डीप नेक डिजाइन के साथ काफी बढ़िया लग रहा था.

विज्ञापन

कौन है डिजाइनर अर्पिता मेहता?

कौन है डिजाइनर अर्पिता मेहता?5 / 6

सारा ने भाई की मेहंदी में जो लहंगा पहना था, वो डिजाइनर अर्पिता मेहता ने बनाया है. उन्होंने सारा के लहंगे में बारीक शिशे का काम किया था.

सारा तेंदुलकर

सारा तेंदुलकर6 / 6

सारा तेंदुलकर ने अपनी कलाई में मैचिंग चूड़िया पहनी थी. इतना ही नहीं उन्होंने अपनी उंगली एक बड़ी सी स्टोन रिंग और पैरों वेज हील्स पहना हुआ था. सारा भाई की मेहंदी में काफी प्यारी लग रही थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन