हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Dhurandhar 2 की OTT रिलीज डेट कन्फर्म! जानें कब और कहां देखें रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर गदर मचाया है. हालांकि, अब यह ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2’ का ‘रॉव एंड अनदेखा’ वर्जन जल्दी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने जा रहा है. चलिए जानते हैं कि फिल्म कब और कहां रिलीज होने वाली है.

विज्ञापन
'धुरंधर 2' OTT पर कब रिलीज होगी?

बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघर में रिलीज की गई थी. यह एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर जमकर गदर मचाया है. यह फिल्म दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई है. मूवी ने कमाई के मामले में भी कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. बता दें कि ‘धुरंधर 2’ ने साउथ सिनेमा की फिल्म ‘बाहुबली’ और ‘ पुष्पा 2’ जैसी फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है. ‘Dhurandhar 2’ में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, आर माधवन, सौम्या टंडन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाया था. फिल्म को रिलीज हुए 8 हफ्ते हो चुके हैं. हालांकि, यह फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है.

यह भी पढ़ें: OTT पर देखें Vijay-Trisha की ये 5 सुपरहिट फिल्में, हर मूवी में देखेगी शानदार केमिस्ट्री

OTT पर कब रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’

लेकिन अब यह फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने वाली हैं. आपको बता दे की नेटफ्लिक्स की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार ‘धुरंधर द रिवेंज’ 14 मई 2026 को दुनिया भर में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. हालांकि, कई जगहों पर दर्शकों को यह मूवी 15 मई को देखने को मिल सकती है. बता दें कि फिल्म ‘धुरंधर 2’ को नए टाइटल ‘धुरंधर 2 रॉव एंड अनदेखा’ टैगलाइन के साथ रिलीज किया जा रहा है. जो लगभग 3 घंटे 52 मिनट की फिल्म है. वहीं कई रिपोर्ट में दावा जा रहा है कि ‘धुरंधर द रिवेंज’ भारत में 14 मई को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी. लेकिन अभी तक फिल्म मेकर्स की ओर से ओटीटी रिलीज की तारीख की घोषणा नहीं की गई है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Netflix पर ट्रेंड कर रही 1 घंटे 41 मिनट की ये 33 साल पुरानी फ्लॉप फिल्म, एक्शन देख उड़ जाएंगे होश

‘धुरंधर’ कब रिलीज हुई थी?

आपको बता दें कि इस फिल्म को जियो स्टूडियो और बी 62 स्टूडियो के साथ मिलकर आदित्य धर और लोकेश धर ने बनाया है. बता दें कि ‘धुरंधर 2’ साल 2025 में रिलीज हुई धुरंधर का सीक्वल है. रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने दुनिया भर में 1300 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया था. हालांकि, ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने दुनिया भर में 1900 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola