हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रणवीर सिंह या रणबीर कपूर… कौन है बेस्ट? Dhurandhar 2 के बाद 2 हिस्सों में बंटे फैंस

Dhurandhar 2 Ranveer Singh Vs Animal Ranbir Kapoor: ‘धुरंधर 2’ फेम रणवीर सिंह इन दिनों अपनी एक्टिंग को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. वहीं सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है, जिसमें रणवीर सिंह और रणबीर कपूर के फैंस बेस्ट एक्टर के लिए आपस में भिड़ गए हैं.

विज्ञापन
रणवीर सिंह और रणबीर कपूर के फैंस के बीच छिड़ी बहस

Dhurandhar 2 Ranveer Singh Vs Animal Ranbir Kapoor: ‘धुरंधर 2’ फेम रणवीर सिंह इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं. रणवीर सिंह के साथ-साथ रणबीर कपूर भी चर्चाओं में आ गए हैं. दोनों सितारों को सोशल मीडिया पर एक-दूसरे से कंपेयर किया जा रहा है. रणवीर और रणबीर के फैंस भी सोशल मीडिया पर 2 हिस्सों में बंट गए हैं. जहां कुछ लोगों को ‘धुरंधर 2’ फेम एक्टर पसंद आ रहा है, तो वहीं कुछ लोग ‘एनिमल’ फेम एक्टर की तारीफ कर रहे हैं. चलिए आपको भी बताते हैं सोशल मीडिया पर लोग क्या-क्या रिएक्टर कर रहे हैं?

रणबीर कपूर और रणवीर सिंह में छिड़ी बहस

रणबीर कपूर को इंडस्ट्री का वर्सेटाइल एक्टर माना जाता है. उनकी मूवीज को फैंस काफी पसंद करते हैं. वहीं इसी बीच अब ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के बाद से रणवीर सिंह की भी काफी तारीफ की जा रही है. लोगों के नए रिएक्शंस की बाढ़ आ गई है और अब दर्शकों का एक बड़ा हिस्सा ये मानने लगा है कि इस पीढ़ी का सबसे बेहतरीन एक्टर कौन है? रणवीर की हालिया परफॉरमेंस की जमकर तारीफ की जा रही है.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 ने अब तक वर्ल्डवाइड कितने छापे नोट? 1000 करोड़ के बेहद करीब पहुंची रणवीर सिंह की फिल्म

विज्ञापन

रणवीर सिंह की तारीफों के बांधे पुल

रणवीर सिंह की तारीफ करते हुए लोग एक्टर को “करियर-डिफाइनिंग” कह रहे हैं और दलील दे रहे हैं कि उनकी रेंज और इंटेंसिटी उन्हें सबसे अलग बनाती है. यूजर्स अब रणवीर सिंह के ‘वरुण’, ‘रॉकी’, ‘खिलजी’, ‘बिट्टू’, ‘मुराद’ से लेकर अब ‘हमजा’ और ‘जसकीरत’ जैसे किरदारों को जीने के लिए एक्टर की जमकर तारीफ कर रहे हैं. लोगों का मानना है कि रणवीर सिंह हर किरदार में खुद को ढाल लेते हैं और अपना बेस्ट देते हैं.

यह भी पढ़ें: Entertainment News LIVE: ‘सब जान गए नोटबंदी क्यों हुई…’, Dhurandhar 2 के कायल हुए भोजपुरी स्टार; बांधे तारीफों के पुल

विज्ञापन

रणबीर कपूर के फैंस उनके साथ

वहीं दूसरी ओर रणबीर कपूर के वफादार फैंस उनका साथ दे रहे हैं. एक्टर के फैंस सोशल मीडिया पर ‘संजू’, ‘तमाशा’, ‘ये जवानी है दीवानी’, ‘रॉकस्टार’ और अब ‘एनिमल’ जैसी फिल्मों का हवाला दे रहे हैं. लोगों का मानना है कि रणबीर कपूर ने भी अपने हर किरदार में जी-जान लगाकर एक्टिंग की है और ऑडियंस के दिलों में अलग छाप छोड़ी है. हालांकि फिलहाल तो ‘धुरंधर 2’ के बाद से रणवीर सिंह की ज्यादा तारीफ की जा रही है.

कौन है बेस्ट?

रणवीर के फैंस का कहना है कि रणवीर सिंह अपने किसी भी किरदार को दोहराते नहीं हैं. लोगों का मानना है कि परफॉरमेंस और यूनिकनेस के मामले में रणवीर सिंह का हर एक किरदार अपने आप में सुपरहिट है. ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ के इमोशनल सीन्स को भी फैंस देख रहे हैं और इन सीन्स को फिल्म के बेस्ट सीन्स बता रहे हैं. एक ही फिल्म में हमजा और जसकीरत जैसे दो अलग-अलग किरदारों के साथ उन्होंने गहराई और एक्टिंग का एक नया लेवल दिखाया है. सोशल मीडिया पर बहस देते हुए ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के बाद से इस बहस में इस बार रणवीर सिंह ने बाजी मार ली है. अब देखना दिलचस्प होगा कि रणबीर कपूर की ‘रामायण’ क्या कमाल करती है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola