हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

एग्जाम हॉल तक पहुंचा Dhurandhar 2 का क्रेज, हमजा का सवाल देख स्टूडेंट्स हुए शॉक्ड; फोटो वायरल

Dhurandhar 2 Exam Question Paper: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का क्रेज ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक एग्जाम पेपर का फोटो वायरल हो रहा है, जिसमें ‘धुरंधर’ के किरदारों से जुड़ा सवाल पूछा गया. फैंस भी इसे देखकर शॉक्ड हो गए.

विज्ञापन
एग्जाम हॉल में भी दिखा 'धुरंधर' का जलवा

Dhurandhar 2 Exam Question Paper: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ का अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है. फैंस भी फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं. आदित्य धर की फिल्म का क्रेज थिएटर से लेकर एग्जाम हॉल तक पहुंच गया है. सोशल मीडिया पर एग्जाम पेपर का फोटो काफी वायरल हो रहा है. इस पेपर में ‘धुरंधर’ के किरदार हमजा अली मजारी और रहमान डकैत से जुड़ा सवाल देखने को मिला. इस सवाल को देखकर फैंस भी शॉक्ड हैं. चलिए आपको भी बताते हैं एग्जाम पेपर में किस तरीके का सवाल पूछा गया?

एग्जाम हॉल तक पहुंचा ‘धुरंधर’

दरअसल सोशल मीडिया पर एक फोटो काफी वायरल हो रहा है. ये अकाउंट्स के सब्जेक्ट का पेपर है, जिसमें अकाउंट्स से ही रिलेटेड सवाल पूछे गए और इन सवालों में हमजा अली मजारी और रहमान डकैत का नाम भी देखने को मिला. एग्जाम पेपर में जो सवाल दिख रहा है वो कुछ ऐसा था, ‘हमजा अली, रहमान डकैत और उजैर बलोच साझेदार हैं, जो फिल्म का मुनाफा 2:2:1 के अनुपात में बांटते हैं.’

यह भी पढ़ें: Viral Video: ‘बंद करना बे…’, Dhurandhar 2 की सक्सेस के बीच किस पर फूटा संजय दत्त का गुस्सा?

विज्ञापन

फोटो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

एग्जाम पेपर में ‘धुरंधर’ का सवाल देखकर पहले तो स्टूडेंट्स भी हैरान रह गए, लेकिन बाद में कुछ स्टूडेंट्स ने इस पेपर को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. जिसके बाद ये वायरल हो गया. इस पर लोग भी तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ लोग बोल रहे हैं कि लगता है एग्जाम पेपर सेट करने वाला ‘धुरंधर’ का बड़ा फैन था. सोशल मीडिया पर भी इस मजेदार फोटो को काफी पसंद किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: Entertainment News LIVE: MX Player के फिटनेस शो में नजर आईं कृति सेनन, सोफी चौधरी संग शेयर की स्क्रीन

विज्ञापन

फिल्म का सोशल मीडिया पर बड़ा क्रेज

बता दें ‘धुरंधर 2’ सिर्फ थिएटर्स में ही जलवा नहीं बिखेर रही है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी इस मूवी से जुड़े मीम्स काफी वायरल हो रहे हैं. रणवीर सिंह से लेकर संजय दत्त के किरदार की काफी तारीफ हो रही है. वहीं फिल्म ने वर्ल्डवाइड सिर्फ 9 दिनों में 1100 करोड़ का कलेक्शन पार कर लिया है. इसके साथ ही फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की भी खूब तारीफ हो रही है. साल 2025 में आई ‘धुरंधर’ का क्रेज भी ऑडियंस में इतना ही दिखा था, जितना ‘धुरंधर 2’ का दिख रहा है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola