Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 15: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म को रिलीज हुए 15 दिन हो गए हैं और अभी भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की रफ्तार धीमी नहीं हुई है. फिल्म की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. वहीं सोशल मीडिया पर भी ‘धुरंधर 2’ की स्टारकास्ट की काफी तारीफ हो रही है. फैंस इस फिल्म की तारीफों के फूल बांध रहे हैं. बॉक्स ऑफिस पर हुई बेहतरीन कमाई से ये फिल्म इस साल की अभी तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. चलिए जानते हैं ‘धुरंधर 2’ ने अभी तक कितनी कमाई की है?
‘धुरंधर 2’ ने 15वें दिन कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने 15वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 17.80 करोड़ की धामकेदार कमाई की. फिल्म की ऑक्यूपेंसी 18.1% रही. वहीं शोज की बात करें तो 15वें दिन फिल्म के शोज 17,030 रहे. बॉक्स ऑफिस पर अपनी दमदार कमाई से ‘धुरंधर 2’ ने कईं बड़ी-बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. वहीं जहां एक तरफ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है तो दूसरी ओर सोशल मीडिया पर फिल्म की स्टारकास्ट की जमकर तारीफ हो रही है.
यह भी पढ़ें: असली सीता दीपिका चिखलिया ने देखा Ranbir Kapoor की ‘Ramayana’ का टीजर, दिया चौंकाने वाला रिएक्शन
‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
‘धुरंधर 2’ का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 1,122.17 करोड़ है. वहीं नेट कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक 937.32 करोड़ की ही कमाई की है. रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने 15 दिनों में वर्ल्डवाइड 1,492.17 करोड़ की कमाई कर ली है. अपकमिंग दिनों में ये फिल्म 1500 करोड़ पार करने वाली है. फैंस को फिल्म के थ्रिलर सीन्स से लेकर एक्शन सीन्स तक काफी पसंद आ रहे हैं. ये ही वजह है कि सोशल मीडिया पर भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
यह भी पढ़ें: 20 साल का स्ट्रगल खत्म! ‘Ramayana’ में मिला बड़ा रोल, पत्नी से छिपाया करियर का सबसे बड़ा राज
‘धुरंधर: द रिवेंज’ की स्टारकास्ट
‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रणवीर सिंह के साथ-साथ आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी ने लीड रोल निभाया है और फैंस को खूब एंटरटेन भी किया. वहीं इन सितारों के साथ-साथ छोटे किरदारों ने भी ऑडियंस का दिल जीत लिया. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम का भी कैमियो देखने को मिला. ये फिल्म इस साल की अभी तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
5 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
5 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
6 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
8 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
8 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
10 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
11 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
12 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines