हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Dhurandhar 2 BO Collection: 'धुरंधर 2' ने 14वें दिन कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन जान उड़ जाएंगे होश

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 14: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाए हुए है. सोशल मीडिया पर फिल्म की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं फिल्म ने 14 दिनों में अब तक कितनी कमाई की है?

विज्ञापन
'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 14: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 14 दिन हो गए हैं. वहीं फिल्म की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म के सितारों की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है. रणवीर सिंह भी अपनी एक्टिंग के चलते सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग टॉपिक बने हुए हैं. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे. चलिए आपको भी बताते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है?

‘धुरंधर 2’ ने 14वें दिन कितनी कमाई की?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘धुरंधर 2’ की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने 14वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 20.10 करोड़ की कमाई हुई. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी भी 19.8% रही. वहीं शोज की बात की जाए तो फिल्म के शो 17,906 रहे. अपकमिंग दिनों में भी फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिलने वाला है. रणवीर सिंह के फैंस उनकी फिल्मों की कमाई से काफी खुश नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 का वो एक्टर, जिसने दी लगातार 15 फ्लॉप फिल्में, 1981 में किया था डेब्यू, पहचाना?

विज्ञापन

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वहीं ‘धुरंधर 2’ का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 1,101.47 करोड़ है. साथ ही फिल्म का भारतीय नेट कलेक्शन 920.02 करोड़ है. फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के बारे में बात करें तो फिल्म ने दुनिया भर में अब तक 1,466.47 करोड़ की कमाई कर ली है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की कमाई की काफी तारीफ हो रही है. कलेक्शन के मामले में फिल्म 2026 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

यह भी पढ़ें: 2 घंटे 36 मिनट की वो फिल्म, जो Dhurandhar 2 को दे रही कड़ी टक्कर, कर डाला इतना कलेक्शन

विज्ञापन

‘धुरंधर 2’ की स्टारकास्ट

‘धुरंधर 2’ की स्टारकास्ट की बात करें तो रणवीर सिंह के साथ-साथ फिल्म में सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और राकेश बेदी लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों की एक्टिंग की काफी तारीफ की जा रही है. इसके साथ ही फिल्म की खास बात ये है कि लीड स्टार्स के साथ-साथ साइड सितारों ने भी अपनी शानदार एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत लिया. वहीं फिल्म में यामी गौतम का भी कैमियो देखने को मिला.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola