हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Dhruv Rathee के खिलाफ FIR दर्ज, ओम बिरला की बेटी से जुड़ा है मामला

Dhruv Rathee: यूट्यूबर ध्रुव राठी (Dhruv Rathee) के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस की साइबर सेल ने एफआईआर दर्ज की है। जानकारी है कि ध्रुव राठी पर भ्रामक ट्वीट करने को लेकर ये मामला दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
Dhruv Rathee

Dhruv Rathee: यूट्यूबर ध्रुव राठी (Dhruv Rathee) अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में आ जाते हैं। इस टाइम ध्रुव फिर से कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। जी हां, ध्रुव राठी के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस की साइबर सेल ने एफआईआर दर्ज की है। जानकारी है कि ध्रुव राठी पर भ्रामक ट्वीट करने को लेकर ये मामला दर्ज हुआ है।

लोक सभा स्पीकर ओम बिरला की बेटी से जुड़ा है मामला

बता दें कि ध्रुव पर आरोप है कि उन्होंने लोक सभा स्पीकर ओम बिरला की बेटी अंजलि के यूपीएससी क्लियर करने के बारे में एक ट्वीट किया, जिसको लेकर अब केस दर्ज किया गया है। आरोपों के अनुसार ध्रुव राठी ने ट्वीट किया था कि अंजलि ने बिना यूपीएससी परिक्षा में बैठे ही एग्जाम क्लियर किया।

अंजलि के कजिन ने की शिकायत

जानकारी की मानें तो अंजलि के कजिन नमन महेश्वरी ने ये मामला दर्ज करवाया है। नमन ने अपनी शिकायत में लिखा है कि साल 2019 में अंजलि ने पहले अटेंप्ट में यूपीएससी क्लियर किया था। इसके बावजूद ध्रुव राठी ने न सिर्फ देश में अंजलि की अंतर्राष्ट्रीय बदनामी की बल्कि बिना अनुमति के अंजलि का फोटो भी यूज किया है।

विज्ञापन

चर्चा में हैं यूट्यूबर

बता दें कि इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की Defamation, International insult, शांति भंग करने और आईटी की धारा के तहत ये मामला दर्ज किया है। इस मामले के दर्ज होते ही ध्रुव राठी एक बार फिर से चर्चा में गए हैं। सोशल मीडिया पर भी हलचल है।

जल्द ही पिता बनने वाले हैं यूट्यूबर

गौरतलब है कि ध्रुव राठी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। जी हां, ध्रुव एक व्लॉगर होने से साथ-साथ सोशल मीडिया एक्टिविस्ट भी हैं। ध्रुव सामाजिक, राजनीतिक और पर्यावरणीय मुद्दों पर अपने यूट्यूब वीडियो के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में ध्रुव तब चर्चा में थे जब उन्होंने अपने जल्द ही पिता बनने की खबर शेयर की थी।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी

जी हां, ध्रुव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए ये जानकारी दी थी। इस पोस्ट में ध्रुव ने तीन फोटोज शेयर की थी, जिसमें एक में वो अपनी वाइफ के साथ खुद नजर आ रहे हैं और बाकी दो में उनकी पत्नी अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। जैसे ही ये पोस्ट सोशल मीडिया पर लोगों के सामने आई, तो सभी ने उनको बधाई देनी शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें- Anant-Radhika Wedding: इंटरनेशनल चैनल पर होगा दुनिया की सबसे बड़ी शादी का प्रीमियर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola