Dheeraj kumar praised PM Modi Sanatan Dharma: अभिनेता-निर्माता निर्देशक धीरज कुमार धार्मिक प्रवृत्ति की शख्सियत थे। उनकी ओर से बनाए गए टीवी शो में इसकी झलक दिखती थी। 1997 में उनके टीवी शो Om Namah Shivay, 2000 में आए Jap Tap Vratt या उसी साल सोनी टीवी पर आए Shree Ganesh धारावाहिक ने इसे साबित किया। वहीं, उनके धार्मिक शोज में Sahara One के धारावाहिक Om Namo Narayan, Channel 9x के टीवी शो Jai Ma Vaishanvdevi और Sahara One चैनल के शो Ganesh Leela शामिल हैं। धीरज कुमार ने सनातन धर्म को लेकर पीएम मोदी की भी खुले शब्दों में तारीफ की थी।
इस्कॉन मंदिर में Dheeraj kumar क्या बोले थे?
नवीं मुंबई के खरघर क्षेत्र में बने इस्कॉन मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में धीरज कुमार भी शामिल हुए थे। वहां उन्होंने सनातन धर्म का प्रचार करने के लिए पीएम मोदी की तारीफ की थी। उन्होंने पहले कहा था कि मैं यहां पर विनम्रता की भावना के साथ आया हूं। मुझे यहां VVIP का ट्रीटमेंट दिया जाता है, जबकि मेरा मानना है कि असली वीवीआईपी ईश्वर हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इस्कॉन मंदिर की भव्यता और महत्व के बारे में बात की, और उनके शब्द हमेशा प्रेरणादायक होते हैं।” उन्होंने आगे कहा, “यहां के लोगों के प्यार और स्नेह ने मुझे गहराई से छुआ है। ‘राधे राधे कृष्ण कृष्ण’ जैसे वाक्यांशों का आध्यात्मिक महत्व बहुत महत्वपूर्ण है और इस मंदिर में आकर मुझे शांति का अनुभव होता है।
यह भी पढ़ें: “Dheeraj Kumar का अंतिम संस्कार कब और कहां? फ्यूनरल से जुड़ी जानकारी आई सामने
तबीयत बिगड़ने से पहले मंदिर में ही थे
धीरज कुमार को लेकर जा रहा है कि निधन से पहले उन्होंने इस्कॉन मंदिर में दर्शन किए थे। मंदिर के लौटने के बाद ही धीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी और उन्हें तुरंत मुबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में दाखिल करवाया। तीन दिन तक डाक्टरों ने धीरज कुमार को बचाने के लिए भरपूर कोशिश की, लेकिन खांसी, बुखार के चलते उनकी हालत गंभीर हो गई थी। ICU में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके और आज दोपहर उन्होंने आखिरी सांस ली।
यह भी पढ़ें: दिग्गज प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और एक्टर Dheeraj Kumar का निधन, निमोनिया के चलते मुंबई के अस्पताल में तोड़ा दम
धीरज कुमार के निधन पर क्या बोले अनूप जलोटा?
निर्माता-अभिनेता धीरज कुमार के निधन पर गायक अनूप जलोटा ने कहा, “धीरज कुमार के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। हमारी 45 साल पुरानी दोस्ती थी। वह एक जिंदादिल, गर्मजोशी से भरे इंसान थे जो सभी को गले लगाते थे। एक बेहतरीन अभिनेता होने के अलावा, उनकी प्रोडक्शन कंपनी ने आध्यात्मिक क्षेत्र में भी बहुत योगदान दिया।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
1 hr agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
2 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
3 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
3 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
4 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
4 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
5 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
7 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
8 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines