क्या था Dharmendra का आखिरी मैसेज? Sunny Deol ने किया शेयर

Dharmendra: बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया था. हीमैन के निधन से इंडस्ट्री अभी भी गम में है और सिनेमा के एक युग का अंत हो गया है.

Dharmendra

Dharmendra. image credit- social media

विज्ञापन

Dharmendra: बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं. 24 नवंबर को धर्मेंद्र का निधन हो गया था, जिसके बाद से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई थी. एक महीने होने को है, लेकिन अभी भी लोग इस गम से बाहर नहीं निकल पाए हैं. इस बीच अब सनी देओल ने अपने पिता के आखिरी मैसेज को शेयर किया है.

सनी देओल ने किया शेयर

दरअसल, सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में सनी देओल ने फिल्म ‘इक्कीस’ के बीटीएस वीडियो को शेयर किया है, जिसमें धर्मेंद्र नजर आ रहे हैं. पोस्ट को शेयर करते हुए सनी देओल ने इसके कैप्शन में लिखा है कि एक ऐसी मुस्कान जिसने अंधेरे को रोशन कर दिया.

Advertisment

फिल्म ‘इक्कीस’

अपने कैप्शन में सनी ने आगे लिखा कि असीम उदारता, पापा के लिए प्यार हमारे दिलों में गहराई से बसा है. उन्होंने हमें अपनी आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ से नवाजा है. आइए इस नए साल में सिनेमाघरों में उन्हें याद करें. वहीं, अगर इस वीडियो की बात करें तो वीडियो में देखा जा सकता है कि धर्मेंद्र नजर आ रहे हैं.

क्या बोले धर्मेंद्र?

इस वीडियो में हीमैन कह रहे हैं कि मैडॉक फिल्म्स के साथ मैं बेहद खुश हूं. फिल्म की टीम, कैप्टन फिल्म को बेहद शानदार तरीके से पूरा किया गया है. मुझे लगता है कि भारत और पाकिस्तान दोनों को ये फिल्म देखनी चाहिए. मैं बेहद खुशी से साथ आज कह रहा हूं कि आज फिल्म के शूट का आखिरी दिन है.

धर्मेंद्र के निधन से सिनेमा के युग का अंत

धर्मेंद्र ने वीडियो में आगे कहा कि आई लव यू ऑल, कहीं, कुछ गलती हो गई हो उसके लिए क्षमा करना. इसके बाद धर्मेंद्र की प्यारी-सी स्माइल नजर आती है. ये वीडियो बेहद इमोशनल है और किसी के भी दिल को छू सकता है. इस वीडियो पर अब यूजर्स अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं. गौरतलब है कि धर्मेंद्र के निधन से सिनेमा के एक युग का अंत-सा हो गया है.

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ