Dharmendra first wife Prakash Kaur: बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को लेकर खबर आई कि वो अस्पताल में एडमिट हैं. हालांकि, अभिनेता बिल्कुल ठीक हैं और उन्हें रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस बीच अब धर्मेंद्र की पहली वाइफ प्रकाश कौर चर्चा में आ गई हैं और लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं. आइए जानते हैं कि कौन हैं धर्मेंद्र की पहली वाइफ प्रकाश कौर और वो कहां रहती है, क्या करती हैं?
कौन हैं प्रकाश कौर?
अभिनेता धर्मेंद्र की पहली वाइफ की बात करें तो उनका नाम प्रकाश कौर है. प्रकाश कौर और धर्मेंद्र ने साल 1954 में शादी की थी. प्रकाश कौर एक हाउसवाइफ हैं. हालांकि, इसके बाद धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से शादी की थी, लेकिन उन्होंने प्रकाश कौर को तलाक नहीं दिया था. इसके अलावा अगर प्रकाश कौर की बात करें तो वो मीडिया और ग्लैमर से दूर रहना पसंद करती हैं. प्रकाश कौर ने हमेशा अपने पति का साथ दिया और उन्हें सपोर्ट किया है.
क्या करती हैं और कहां रहती हैं प्रकाश कौर?
गौरतलब है कि प्रकाश कौर की भी उम्र हो चुकी है और वो क्या करती हैं या फिर उनकी कमाई का क्या जरिया है, इसको लेकर जानकारी नहीं है. इसके अलावा अगर प्रकाश कौर के रहने की बात करें तो हाल ही में एबीपी लाइव के साथ एक इंटरव्यू में, बॉबी देओल ने बताया था कि उनकी मां और पिता साथ रहते हैं. दोनों एक फॉर्म हाउस पर ही रहते हैं.
क्या बोले बॉबी?
अपने इंटरव्यू में बॉबी ने कहा था कि खंडाला वाले फार्महाउस मेरे पापा और मां दोनों रहते हैं. हालांकि, पापा थोड़े फिल्मी हो जाते हैं और वो फार्महाउस पर रहना पसंद करते हैं. बॉबी ने आगे कहा था कि अब वो बूढ़े हो गए हैं और इसलिए उनके लिए वहां रहना सुकून भरा होता है. हेमा मालिनी की बात करें तो वो अपने घर में रहती हैं और कभी-कभी फार्महाउस पर मिलने जाती हैं.
यह भी पढ़ें- Katrina Kaif की प्रेग्नेंसी की फोटो हुई वायरल, तो भड़के फैंस, उठे सवाल
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
11 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
12 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
15 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
16 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
17 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
17 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
18 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
19 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
19 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines