Dharmendra Discharged From Hospital: धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. जिंदगी की जंग लड़कर हीमैन अस्पताल से वापस घर लौट आए हैं. पीटीआई से मिली जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र के परिवार ने उन्हें अस्पताल से घर ले जाने का फैसला किया है. ब्रीच कैंडी के डॉक्टर ने एक्टर को घर ले जाने की सलाह दी है. वहीं अस्पताल के बाहर का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
डॉक्टर्स ने दी सलाह
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार सुबह धर्मेंद्र को ब्रीच कैंडी के डॉक्टर्स ने डिस्चार्ज करने की सलाह दी. एक्टर के परिवार ने डॉक्टर्स की सलाह मानते हुए उन्हें अस्पताल से घर ले जाने का फैसला किया. जिसके बाद एम्बुलेंस में उन्हें अस्पताल से घर ले जाया गया. उनका इलाज कर रहे डॉक्टर ने पीटीआई से बातचीत करते हुए ये जानकारी शेयर की है. 89 साल के धर्मेंद्र अब फाइनली जिंदगी की जंग जीतकर घर वापस आ गए हैं. अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद एक्टर को अपने छोटे बेटे बॉबी देओल के साथ एम्बुलेंस में घर जाते देखा गया है.
यह भी पढ़ें: एक्टर गोविंदा की अचानक बिगड़ी तबीयत, बेहोश होने के बाद अस्पताल में हुए भर्ती; दोस्त ने दी जानकारी
सांस लेने में आई थी तकलीफ
धर्मेंद्र को सांस लेने में तकलीफ के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यहां उन्हें वेंटिलेटर का सपोर्ट दिया गया. वहीं धर्मेंद्र से मिलने के लिए बॉलीवुड के कई सितारे अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना. इस दौरान सलमान खान, शाहरुख खान, आर्यन खान, आमिर खान, गोविंदा और अमीषा पटेल जैसे बड़े सितारों को अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया था.
यह भी पढ़ें: Dharmendra की तबीयत अब कैसी? अस्पताल में गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग मिलने पहुंचे आमिर खान
फैली थी निधन की अफवाह
वहीं बीते दिन धर्मेंद्र के निधन की अफवाह भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं. जिसके बाद उनके फैंस की टेंशन भी बढ़ गई थी. इन अफवाहों के बाद हेमा मालिनी ने अफवाह फैलाने वालों को जमकर डांट लगाई थी और ट्वीट करते हुए कहा था कि अब उनकी हालत में सुधार है और वो स्टेबल हैं. हेमा मालिनी से पहले धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने भी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपने पापा की हेल्थ अपडेट्स शेयर की थी.
संबंधित खबरें
18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
28 mins agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 hr agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
17 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
21 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
21 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
22 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
23 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines