Dharmendra की तबीयत अब कैसी? अस्पताल में गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग मिलने पहुंचे आमिर खान

Dharmendra Health Updates: धर्मेंद्र के अस्पताल में भर्ती होने के बाद बॉलीवुड सितारों की भी टेंशन बढ़ती दिखाई दे रही है. हाल ही में एक्टर से मिलने अस्पताल में आमिर खान और उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट पहुंचे.

Dharmendra Health Updates

धर्मेंद्र से मिलने पहुंचे आमिर खन और गौरी स्प्रैट

Dharmendra Health Updates: बॉलीवुड के सुपरस्टार धर्मेंद्र खराब हालत के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं. सोशल मीडिया पर फैली उनके निधन की झूठी खबरों ने सबकी टेंशन बढ़ा दी थी. हालांकि हेमा मालिनी और ईशा देओल ने पोस्ट शेयर कर अफवाहों पर यकीन ना करने के लिए कहा. इसके साथ ही धर्मेंद्र के परिवार वालों ने उनका हेल्थ अपडेट भी शेयर किया. इससे धर्मेंद्र के फैंस भी उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं. इसी बीच धर्मेंद्र से मिलने अस्पताल में भी बॉलीवुड सितारों का तांता लग रहा है. हाल ही में आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ धर्मेंद्र का हालचाल जानने के लिए अस्पताल में गए.

विज्ञापन

धर्मेंद्र का हेल्थ अपडेट

धर्मेंद्र से मिलने देर रात सनी देओल, हेमा मालिनी, अभय देओल और ईशा देओल भी दोबारा अस्पताल गए. इस दौरान इन सितारों के चेहरे पर मायूसी दिखाई दी. ईशा देओल तो मीडिया के सामने हाथ जोड़ती नजर आईं. वहीं धर्मेंद्र का हेल्थ अपडेट भी उनके परिवार वाले दे चुके हैं. सनी देओल, हेमा मालिनी और ईशा देओल ने कहा कि अभी उनकी हालत में सुधार देखने को मिल रहा है. धर्मेंद्र की हालत भी फिलहाल स्थिर है. इसके साथ ही धर्मेंद्र अभी भी वेंटिलेटर पर हैं.

विज्ञापन

मिलने पहुंचे आमिर खान और गोरी स्प्रैट

धर्मेंद्र के हाल-चाल जानने के लिए बॉलीवुड सितारों का भी अस्पताल में आना-जाना लगा हुआ है. सलमान खान, शाहरुख खान और गोविंदा के बाद अब आमिर खान भी हीमैन का हेल्थ अपडेट लेने के लिए अस्पताल पहुंचे हैं. इस दौरान आमिर खान के साथ उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट भी नजर आईं. सोशल मीडिया पर दोनों का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. धर्मेंद्र से मिलने के बाद दोनों के चेहरे पर मायूसी दिखाई दी. वहीं आमिर खान और गौरी ने भी मीडिया से कोई बातचीत नहीं की. 

विज्ञापन

निधन की अफवाह फैली

सोशल मीडिया पर बीते दिन धर्मेंद्र के निधन की झूठी अफवाहें भी तेजी से फैल गई थी. इसके बाद उनके परिवार के लोगों ने कहा था कि इन अफवाहों पर यकीन ना करें. धर्मेंद्र की हालत में सुधार हो रहा है और वो जल्द ही स्वस्थ भी हो जाएंगे. वहीं हेमा मालिनी ने तो अफवाह फैलाने वालों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए लताड़ भी लगाई थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ