हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Dharmendra कैसे बने बॉलीवुड के हीमैन? एक फिल्म से रातोंरात चमक गई थी किस्मत

Dharmendra News: सुपरस्टार धर्मेंद्र को बॉलीवुड का ही-मैन कहा जाता है. एक फिल्म ने एक्टर की इमेज बदलकर रख दी थी. चलिए आपको भी बताते हैं धर्मेंद्र को आखिर क्यों ही-मैन कहा जाता है?

विज्ञापन
एक फिल्म ने धर्मेंद्र की बदल दी थी किस्मत

Dharmendra News: बॉलीवुड के सुपरस्टार धर्मेंद्र मुंबई के ब्रीज कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं. सांस लेने में आई तकलीफ के बाद एक्टर वेंटिलेटर पर हैं. 89 की उम्र में एक्टर की खराब तबीयत की खबर ने फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स. अभी कुछ दिनों पहले भी खबरें आई थीं कि एक्टर अस्पताल में भर्ती हुए थे, हालांकि उस दौरान उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट देते हुए बताया था कि धर्मेंद्र रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए थे. इसी बीच एक्टर का फिल्मी करियर भी सुर्खियों में आ गया है. क्या आप जानते हैं बॉलीवुड में ‘ही-मैन’ के नाम से मशहूर धर्मेंद्र का नाम ‘ही-मैन’ कैसे पड़ा? चलिए जानते हैं धर्मेंद्र को बॉलीवुड में ‘ही-मैन’ क्यों कहा जाता है?

बॉलीवुड डेब्यू

धर्मेंद्र इंडस्ट्री के वो सितारे हैं जिन्होंने रोमांस के साथ-साथ एक्शन सीन्स से ऑडियंस को एंटरटेन किया. उन्होंने ही बॉलीवुड में शर्टलेस होकर एक ट्रेंड सेट किया. हिंदी सिनेमा में उनकी इमेज एक एक्शन हीरो की रही है. साल 1960 में ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले धर्मेंद्र को इंडस्ट्री में पहचान ‘शोला और शबनम’ फिल्म ने दिलाई थी.

यह भी पढ़ें: 1 साल में 9 हिट, 300 से ज्यादा फिल्मों में किया काम, Dharmendra के नाम है सबसे ज्यादा हिट फिल्मों का रिकॉर्ड

एक फिल्म ने बदल दी इमेज

एक्टर को असली पहचान साल 1966 में आई ‘फूल और पत्थर’ से मिली. ये वही फिल्म है जिसमें धर्मेंद्र शर्टलेस होकर बॉलीवुड में नया ट्रेंड लेकर आए. इस फिल्म में उन्होंने अपने दमदार एक्शन सीन्स से ऑडियंस का दिल जीत लिया, जिसके बाद इंडस्ट्री में उनका नाम ‘ही-मैन’ पड़ गया. इस फिल्म ने रातोंरात एक्टर की इमेज को बदलकर रख दिया. बॉक्स ऑफिस पर भी ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई. जिसके बाद धर्मेंद्र के स्टारडम में चार-चांद लग गए और उनकी इमेज एक एक्शन हीरो जैसे हो गई थी.

यह भी पढ़ें: Dharmendra और हेमा मालिनी की लवस्टोरी, जब ‘वीरू’ ने फिल्मी अंदाज में तुड़वाई थी ‘बसंती’ की शादी

शर्टलेस ट्रेंड की शुरुआत

‘फूल और पत्थर’ से पहले एक्टर की इमेज बॉलीवुड में एक हैंडसम और सॉफ्ट एक्टर की थी, लेकिन जैसे ही ये फिल्म रिलीज हुई लोगों ने धर्मेंद्र को ‘ही-मैन’ का टाइटल दे दिया. इस फिल्म के बाद से ही इंडस्ट्री में हीरो के शर्टलेस होने का ट्रेंड चला. ‘फूल और पत्थर’ के बाद धर्मेंद्र को कई ऐसी फिल्में ऑफर हुईं जिनमें एक्शन सीन्स करने थे. इन फिल्मों में ‘शोले’, ‘मेरा गांव मेरा देश’, ‘धर्म-वीर’, ‘आग ही आग’ और ‘लोफर’ जैसे कई फिल्में शामिल हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें