1 साल में 9 हिट, 300 से ज्यादा फिल्मों में किया काम, Dharmendra के नाम है सबसे ज्यादा हिट फिल्मों का रिकॉर्ड

Dharmendra Career: बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले पॉपुलर एक्टर धर्मेंद्र ने अपने फिल्मी करियर में बेहद शानदार काम किया है और कमाल की फिल्में दी हैं. एक्टर के नाम आज भी सबसे ज्यादा हिट फिल्मों का रिकॉर्ड है.

Dharmendra

Dharmendra. IMAGE CREDIT- Social Media

Dharmendra Career: बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले पॉपुलर एक्टर धर्मेंद्र ने सिनेमा में लंबे समय तक काम किया है. एक्टर ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्म दी है. धर्मेंद्र के लंबे करियर पर अगर गौर करें तो आज भी उनकी फिल्मों को लोग देखना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ही-मैन के नाम सबसे ज्यादा हिट फिल्में देने का रिकॉर्ड है.

300 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने हमेशा ही शानदार काम किया है. इतना ही नहीं बल्कि धर्मेंद्र को हिंदी सिनेमा के इतिहास में सबसे महान, हैंडसम और सक्सेसफुल सितारा माना जाता है. साल 1960 में धर्मेंद्र ने फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से डेब्यू किया था. हिंदी सिनेमा में ही उन्हें ‘ही-मैन’ के नाम से जाना जाने लगा. छह दशकों से ज्यादा के करियर में एक्टर ने 300 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है.

एक साल में 9 हिट

इतना ही नहीं अगर आप धर्मेंद्र के बारे में जानना चाहेंगे तो आपको पता लगेगा कि एक्टर से नाम हिंदी सिनेमा में सबसे ज्यादा हिट फिल्मों में काम करने का रिकॉर्ड है. साल 1973 में उन्होंने आठ हिट फिल्में दी थी. इतना ही नहीं बल्कि साल 1987 में धर्मेंद्र ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा और एक ही साल में लगातार नौ हिट फिल्में दी. आज भी धर्मेंद्र के नाम ही ये रिकॉर्ड है और कोई इसे तोड़ नहीं पाया है.

धर्मेंद्र को मिले हैं कई अवॉर्ड्स

बता दें कि धर्मेंद्र को साल 1960 में आई फिल्म ‘मिलन की बेला’, ‘फूल और पत्थर’ और ‘आए दिन बहार के’ जैसी फिल्मों से पॉपुलैरिटी हासिल की थी. इतना ही नहीं बल्कि सिनेमा में उनके शानदार काम के लिए उन्हें कई अवॉर्ड्स भी मिले हैं. धर्मेंद्र ने हमेशा ही अपने करियर में शानदार काम किया है और लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है. एक्टर की फिल्मों को आज भी लोगों का वैसा ही प्यार मिलता है, जैसा पहले मिलता था. फैंस एक्टर की हमेशा तारीफ करते नजर आते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ