Dhanush-Mrunal Thakur Break-up Rumours: बॉलीवुड से लेकर साउथ के कई स्टार्स अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. पिछले कुछ महीनों से धनुष और मृणाल ठाकुर के रिलेशनशिप में होने की अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन इस बीच अब दोनों के अलग होने की चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है मामला?
धनुष और मृणाल ठाकुर का हुआ ब्रेकअप
दरअसल, धनुष और मृणाल ठाकुर को कई बार एक साथ देखा गया, जिसके बाद दोनों के रिश्तें को लेकर बातें होने लगी थी. हालांकि, इन अफवाहों की पुष्टि नहीं हो पाई और ना ही इन पर दोनों ने ज्यादा ध्यान दिया था. अब फिल्मफेयर की हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि धनुष और मृणाल ठाकुर ने कथित तौर पर अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया है.
अलग होने की वजह नहीं आई सामने
सामने आई हालिया रिपोर्ट की मानें, तो दोनों अब साथ नहीं हैं. हालांकि, उनके अलग होने की वजह क्या रही, इसे लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कहा यही जा रही है कि दोनों अब साथ नहीं है. फैंस भी जानना चाहते हैं कि आखिर दोनों क्यों अलग हुए हैं? अब देखने वाली बात होगी कि इसकी वजह सामने आती है या नहीं.
2025 से आ रही थी डेटिंग रूमर्स
बता दें कि धनुष और मृणाल के रिश्ते की अटकलें पहली बार अगस्त 2025 में तेज हुई थीं. दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर डेटिंग की चर्चा शुरू हो गई. इतना ही नहीं बल्कि ये मामला तब और सुर्खियों में आया था, जब धनुष, मृणाल की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ के स्पेशल स्क्रीनिंग इवेंट में पहुंचे थे.
कई बार साथ नजर आए धनुष और मृणाल
इस दौरान दोनों की बातचीत के वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हुए थे, जिसे इन अफवाहों को और हवा मिली थी. इसके अलावा रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया था कि धनुष, मृणाल की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए थे और दोनों की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे. जिसके बाद फैंस ने इसको लेकर खूब चर्चा की थी.
मृणाल ने अफवाहों को किया था खारिज
भले ही कुछ भी हो, लेकिन दोनों कलाकारों ने कभी अपने रिश्ते की सार्वजनिक तौर पर चर्चा नहीं की और ना ही इसकी पुष्टि की, लेकिन जब डेटिंग की खबरें लगातार सुर्खियों में थीं, तब मृणाल ठाकुर ने इन अटकलों को खारिज कर दिया था और उन्होंने साफ कहा था कि धनुष सिर्फ मेरे अच्छे दोस्त हैं और अब दोनों के ब्रेकअप की रूमर्स ने हर किसी का ध्यान खींचा है.
यह भी पढ़ें- 2 घंटे 26 मिनट की वो फिल्म, जिसने आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, ओपनिंग डे पर बड़ा धमाका निकली मूवी
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
4 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
4 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
6 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
8 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
9 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
9 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
9 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
10 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines