2 घंटे 26 मिनट की वो फिल्म, जिसने आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, ओपनिंग डे पर बड़ा धमाका निकली मूवी

Bollywood Film: बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है. इन दिनों टिकट खिड़की पर एक ऐसी फिल्म आ गई है, जिसने आते ही धमाका कर दिया है. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन-सी फिल्म है?

Cocktail 2
1 / 7
Cocktail 2. image credit- social media

विज्ञापन

कॉकटेल 2

कॉकटेल 22 / 7

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'कॉकटेल 2' सिनेमाघरों में आ चुकी है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है.

विज्ञापन

ओपनिंग डे की कमाई

ओपनिंग डे की कमाई3 / 7

सबसे खास बात ये है कि फिल्म ने पहले दिन की कमाई के मामले में साल 2012 में रिलीज हुई 'कॉकटेल' को भी पीछे छोड़ दिया है. फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन बेहद कमाल का है.

फिल्म का कलेक्शन

फिल्म का कलेक्शन4 / 7

शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन भारत में करीब 13.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. फिल्म के ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो इसने 16.20 करोड़ रुपये कमाए है. वहीं, अगर ओवरसीज मॉर्केट की बात करें तो फिल्म ने लगभग 4 करोड़ रुपये की कमाई की है. इस हिसाब से फिल्म ने दुनियाभर में ग्रॉस कमाई 20.20 करोड़ रुपये कर ली है.

विज्ञापन

एडवांस बुकिंग

एडवांस बुकिंग5 / 7

गौरतलब है कि फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कमाल किया था और फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिला था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म ने पहले दिन 1.6 लाख से ज्यादा टिकटों की एडवांस बिक्री की थी, जिससे लगभग 5.57 करोड़ रुपये ग्रॉस कलेक्शन के आंकड़े सामने आए थे. ब्लॉक सीट्स और स्पॉट बुकिंग को जोड़ने के बाद ये आंकड़ा 8 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गया. फिल्म की इस शानदार शुरुआत का ही असर है, जो पहले दिन फिल्म ने इतना शानदार कलेक्शन किया है.

शाहिद कपूर कृति सेनन और रश्मिका मंदाना

शाहिद कपूर कृति सेनन और रश्मिका मंदाना6 / 7

फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की तिकड़ी है और तीनों ही लीड रोल में हैं. मेकर्स को उम्मीद है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई और तेजी पकड़ सकती है.

विज्ञापन

वीकेंड पर अच्छी कमाई की उम्मीद

वीकेंड पर अच्छी कमाई की उम्मीद7 / 7

देखने वाली बात होगी कि फिल्म 'कॉकटेल 2' वीकेंड पर कैसी कमाई करती है? हालांकि, इसका पता फिल्म की कमाई के आंकड़े आने के बाद ही लगेगा, लेकिन फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन