Khatron Ke Khiladi 15 में एंट्री को लेकर क्या बोले Gaurav Khanna? Bigg Boss पर भी किया खुलासा

गौरव खन्ना ने उनको लेकर उड़ रहीं रूमर्स की सच्चाई बताई। इस दौरान एक्टर ने ‘बिग बॉस’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ के ऑफर को लेकर भी खुलासा किया है।

Gaurav Khanna

Gaurav Khanna File Photo

कुकिंग रियलिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ जीतने के बाद ऐसी रूमर्स उड़ रही हैं कि गौरव खन्ना जल्द ही अब स्टंट बेस्ड रियलिटी शो में नजर आ सकते हैं। कई दिनों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि गौरव खन्ना को रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 15’ के लिए अप्रोच किया गया है। इतना ही नहीं कहा तो ये भी जा रहा है कि गौरव खन्ना ने शो के लिए हामी भर दी है और वो कन्फर्म्ड कॉन्टेस्ट्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

गौरव को ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के लिए किया गया अप्रोच?

हालांकि, अभी तक मेकर्स या फिर गौरव की तरफ से कोई सटीक जवाब नहीं आया था। वहीं, अब गौरव खन्ना ने अपने हालिया इंटरव्यू में इन रूमर्स पर बड़ा खुलासा किया है। Pinkvilla को दिए अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में एक्टर ने सच बताया है। गौरव खन्ना से पूछा गया कि क्या उन्हें ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 15’ के लिए अप्रोच किया गया है? एक्टर ने रिवील करते हुए कहा, ‘ये सच है।’ इसके बाद एक्टर से पूछा गया कि क्या गौरव खन्ना ने इस ऑफर को एक्सेप्ट कर लिया है?

गौरव खन्ना बनेंगे ‘खतरों के खिलाड़ी’ का हिस्सा?

तो जवाब देते हुए गौरव खन्ना ने कहा ‘चियर्स’। इसका मतलब है कि ये रुमर नहीं है। हालांकि, एक्टर ने कहा, ‘हो सकता है कि ये सच भी ना हो।’ यानी एक्टर ने ये तो मान लिया कि उन्हें शो का ऑफर मिला है, लेकिन मेकर्स को उन्होंने क्या जवाब दिया? उसे लेकर चुप्पी साध ली है। वैसे उनका चियर्स कहना फैंस को इशारा दे रहा है कि एक्टर जल्द ही ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 15’ में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा उन्होंने ‘बिग बॉस’ को लेकर भी बात की है।

गौरव खन्ना को मिला ‘बिग बॉस’ का ऑफर

गौरव खन्ना से सवाल किया गया कि क्या उन्होंने ‘बिग बॉस’ का ऑफर इसलिए ठुकराया क्योंकि वो ड्रामे से डरते हैं? तो एक्टर ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा, ‘नहीं, पैसे कम थे।’ हालांकि, बाद में उन्होंने कह दिया कि वो मजाक कर रहे हैं। इसके बाद एक्टर से पूछा गया कि क्या उन्हें कभी ‘बिग बॉस’ के लिए अप्रोच किया गया है? तो गौरव ने कहा, ‘बिल्कुल, मैं टीवी पर कब से काम कर रहा हूं। इंडस्ट्री से सभी को कभी ना कभी अप्रोच किया गया है, लेकिन मैंने अभी तक ये शो नहीं किया।’ गौरव खन्ना ने कहा कि वो अभी नहीं जानते कि वो ये शो फ्यूचर में करेंगे या नहीं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ