आनंद एल राय के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘तेरे इश्क में’ सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर दस्तक देने वाली है. इस फिल्म में धनुष के साथ कृति सेनन नजर आईं थी. यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था. इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 161.96 करोड़ रुपये की कुल कमाई की थी. यह फिल्म सिनेमाघरों में 25 नंबर 2025 को रिलीज हुई थी, वहीं फिल्म को लेकर एक मामला भी सामने आया है. बता दें कि एरोस कंपनी ने डायरेक्टर आनंद एल राय पर 84 करोड़ रुपये का मुकदमा दायर कर दिया है. दरअसल एरोस कंपनी का दावा है कि साल 2013 में आई फिल्म ‘रांझणा’ से से इसका ताल्लुक है. उन्होंने दावा किया है कि फिल्म की परमोशन इस तरह की गई है, मानो यह फिल्म ‘रांझणा’ का सीक्वल है.
यह भी पढ़ें: ‘साथ ना दे सके…’, पवन सिंह ने भरी महफिल में महिमा सिंह को कहा ‘जान’, तो पत्नी का छलका दर्द! | Bhojpuri Talk
OTT पर रिलीज होगी फिल्म
धनुष और कृति सेनन फिल्म ‘तेरे इश्क में’ थिएटर में गदर मचाने के बाद अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. यह फिल्म कल यानी 23 जनवरी को ओटीटी पर दस्तक देने वाली है. आप इस मूवी को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. दरअसल इसकी जानकारी नेटफ्लिक्स ने अपने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट कर के दी है. फिल्म की कहानी की बात करें, तो यह फिल्म ह्यूमन इमोशन्स और रिलेशनशिप पर आधारित है. इस मूवी की कहानी नीरज यादव और हिमांशु शर्मा ने लिखी है. ‘तेरे इश्क में’ मूवी की कहानी कृति सेनन और धनुष के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. प्रकाश राज ने फिल्म में धनुष के पिता का किरदार निभाया है.
यह भी पढ़ें: ‘स्कूल का बदमाश बच्चा…’, नाराज नाना पाटेकर पर बोले O Romeo के डायरेक्टर विशाल भरद्वाज, ट्रेलर लॉन्च पर रूठे थे एक्टर
फिल्म पर क्यों हो रहा है विवाद
‘तेरे इश्क में’ फिल्म को लेकर एक विवाद चल रहा है, जो अब कानूनी लड़ाई में बदल चुका है. एरोस कंपनी ने तेरे इश्क में के डारेक्टर पर मुंबई हाई कोर्ट में एक मुकदमा दायर किया है, जिसमें उन्होंने 84 करोड़ रुपये की मांग कि है. एरोस कंपनी ने दावा किया है कि फिल्म ‘तेरे इश्क में’ के डायरेक्टर आनंद एल राय ने ‘रांझणा’ की गुडविल का फायदा उठाया है. उन्होंने फिल्म को रांझणा की स्पिरिचुअल सीक्वल के तौर पर प्रमोट किया है.
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
6 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
6 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
8 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
10 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
10 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
11 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
11 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
12 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines