Dhanush Aishwaryaa Rajinikanth Divorce: साउथ सिनेमा से एक बुरी खबर सामने आ रही है। एक पावर कपल जिसकी शादी में बीते कुछ समय से उतार-चढाव आ रहे थे अब इन्होंने अपनी राहें हमेशा के लिए अलग करने के लिए बड़ा कदम उठा लिया है। रजनीकांत की बेटी और दामाद अब तलाक लेने जा रहे हैं। ऐश्वर्या रजनीकांत (Aishwaryaa Rajinikanth) और एक्टर धनुष (Dhanush) अब ऑफिशियली इस रिश्ते को खत्म कर रहे हैं। वैसे तो 27 जनवरी 2022 को ही कपल ने सोशल मीडिया पर ऐलान कर दिया था कि ये दोनों सेपरेट हो रहे हैं।
धनुष -ऐश्वर्या ने दी तलाक की अर्जी
फिर भी फैंस को कहीं न कहीं उम्मीद थी कि आज नहीं तो कल इन दोनों को फिर से एक-दूसरे की कमी खलेगी और ये दोनों दूरियां मिटाकर साथ आ जाएंगे। हालांकि, तब 18 साल की शादी तोड़ने की बात कहकर कपल ने फैंस का दिल भी तोड़ दिया था। वहीं, अब इनकी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। अलग होने की अनाउंसमेंट के 2 साल बाद अब धनुष और ऐश्वर्या ने चेन्नई के फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दे दी है। इन दोनों ने अब अपना डाइवोर्स केस फाइल कर दिया है।
2 साल अलग रहने के बाद खटखटाया कोर्ट का दरवाजा
बता दें, बीते दो साल से ये जोड़ा अलग-अलग रह रहा है। वहीं, अब इन्होंने अपने रिश्ते को पूरी तरह से खत्म करने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। धनुष और ऐश्वर्या ने बिना किसी आरोप-प्रत्यारोप के आपसी सहमति के अलग होने का फैसला ले लिया है। उनकी याचिका के मुताबिक आपसी सहमति से इनका तलाक होगा और जल्द ही इस मामले पर कोर्ट में सुनवाई होगी। दोनों ही इस शादी को खत्म कर देना चाहते हैं। कहा जा रहा है कि कपल ने इस रिश्ते को बचाने की काफी कोशिश की और कुछ समय भी दिया लेकिन इनके बीच चीजें नहीं बदलीं।
यह भी पढ़ें: Tiger Shroff ने Disha Patani संग पैचअप रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी, रिवील हुआ किस दिशा में जा रही जिंदगी?
2004 में हुई थी शादी
अब आखिरकार ये दोनों कोर्ट तक पहुंच चुके हैं। बता दें, साल 2004 में इन दोनों ने धूमधाम से शादी रचाई थी। कपल ने 2 बच्चों को जन्म भी दिया और उनकी परवरिश भी की। वहीं, अब ये परिवार बिखर गया है। इनकी शादी बच पाने की कोई भी उम्मीद न तो कपल को और न ही फैंस को नजर आ रही हैं। अब देखना होगा कि तलाक के बाद उनकी जिंदगी कौन-सा नया मोड़ लेती है। साथ ही ये दोनों अलग रहकर बच्चों की किस तरह जिम्मेदारियां उठाते हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी गई फिरौती
31 mins ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
47 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
16 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
18 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
19 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
20 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
20 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
21 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
21 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines