'बिना डेटिंग के…', युजवेंद्र चहल से शादी फंक्शन में मिली थीं धनश्री वर्मा, बोलीं- 'मैंने 100% दिया'

Dhanashree Verma On Yuzvendra Chahal: कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा ने हाल ही में अपनी शादी को लेकर एक बार फिर से बात की. उन्होंने ‘राइज एंड फॉल’ में बताया कि वह युजवेंद्र चहल से एक शादी फंक्शन में मिली थीं.

Dhanashree Verma, Dhanashree Verma On Yuzvendra Chahal, Dhanashree Verma Yuzvendra Chahal first meeting

चहल संग रिश्ते पर बोलीं धनश्री (Photo- Instagram)

विज्ञापन

अश्नीर ग्रोवर के शो ‘राइज एंड फॉल’ में धनश्री वर्मा अक्सर अपने निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहती हैं. उन्हें कइयों बार युजवेंद्र चहल के साथ तलाक और रिश्ते पर बात करते हुए देखा गया. ऐसे में अब हाल ही में उन्होंने एक बार फिर से क्रिकेटर संग अपने रिश्ते पर बात की और बताया कि उनकी पहली मुलाकात एक अरेंज मैरिज के फंक्शन में हुई थी और वह बिना डेटिंग के ही जल्दी से शादी करना चाहते थे लेकिन वह खुद इसके लिए तैयार नहीं थीं और ना ही उन्होंने मैरिज के बारे में कुछ प्लान किया था. चलिए बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा.

दरअसल, ‘राइज एंड फॉल’ में अर्जुन बिजलानी, धनश्री वर्मा से युजवेंद्र संग उनकी शादी को लेकर सवाल करते हैं, जिस पर वह खुलकर बात करते हुए नजर आती हैं. अभिनेत्री कहती हैं, ‘हमारी शादी लव और अरेंज दोनों थी. सब कुछ अरेंज मैरिज की तरह शुरू हुआ था. वो मुझसे बिना डेटिंग किए शादी करना चाहते थे और मैंने इस तरह की कोई प्लानिंग नहीं की थी. मैं प्यार को देखते हुए मान गई. अगस्त महीने में हमारा रोका हुआ. दिसंबर में हमने शादी कर ली. इस दौरान मैं उनके साथ ट्रेवल कर रही थी और हम साथ में रहे. मैंने उनके व्यवहार में बदलाव देखे. जब लोग किसी चीज को पाना चाहते हैं और जब वह चीज़ उन्हें मिल जाती है, तो उनके बर्ताव में अंतर होता है.’

विज्ञापन

‘मैंने 100 प्रतिशत दिया’

इसके साथ ही धनश्री वर्मा ने आगे कहा, ‘मैंने उन्हें बदलते हुए देखा. मैंने उन पर और रिलेशनशिप पर विश्वास किया. मेरी समस्या है कि मैं जिससे प्यार करती हूं मेरे आस-पास के लोगों को उसे कई बार मौका देती हूं. लेकिन, मेरा उनके साथ हो गया था. मैंने सब कुछ करने की कोशिश की थी. मैंने अपनी तरफ से रिश्ते में 100 प्रतिशत दिया. मैं हमेशा उनके लिए चिंतित रहूंगी और इसकी गारंटी दे सकती हूं.’

विज्ञापन

दूसरे महीने में ही पकड़ लिया था- धनश्री वर्मा

गौरतलब है कि धनश्री वर्मा इससे पहले भी अपने रिश्ते पर बात कर चुकी हैं. इससे पहले के एक एपिसोड में कुब्रा सैत ने उनसे सवाल किया था कि उन्हें कब लगने लगा था कि उनका रिश्ता क्रिकेटर के साथ बचाना मुश्किल हो गया है. इस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया था, ‘पहला साल. दूसरे महीने में ही पकड़ लिया था.’

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर क्या बोले थे चहल?

हालांकि, चहल ने हमेशा से यह कहा है कि उन्होंने धनश्री से शादी के दौरान कभी भी कोई अफेयर नहीं किया. उन्होंने राज शामानी के पॉडकास्ट पर बताया था, ‘जब तलाक हुआ, तब मुझे एहसास हुआ कि लोग सोचते हैं कि मैं धोखेबाज हूं और मैंने कभी भी अपनी जिंदगी में धोखा नहीं दिया. मैं ऐसा इंसान नहीं हूं. आप मुझसे ज्यादा वफादार किसी को नहीं पाएंगे. मैं हमेशा अपने दिल से अपने लोगों के लिए सोचता हूं.’ आपको बता दें कि धनश्री वर्मा और चहल की शादी दिसंबर 2020 में हई थी और कपल ने शादी के चार साल बाद ही फरवरी, 2025 में तलाक ले लिया था.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ