हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'कोइंसिडेंस या जानबूझकर...', Dhanashree का एयरपोर्ट से वीडियो वायरल, आखिर ऐसा क्या हुआ?

धनश्री वर्मा लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं। सोशल मीडिया पर भी धनश्री खूब एक्टिव रहती हैं। इस बीच अब धनश्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, इसके पीछे की वजह भी यूजी ही हैं।

विज्ञापन
Dhanashree Verma, Yuzi Chahal

धनश्री वर्मा और यूजी चहल भले ही तलाक लेकर अलग हो गए हैं, लेकिन दोनों किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में धनश्री वर्मा को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया और अब इस दौरान का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। साथ ही इस वीडियो की चर्चा भी हो रही है। आखिर वीडियो में ऐसा क्या है, जो इसको लेकर इतनी बातें हो रही हैं? आइए जानते हैं…

धनश्री का एयरपोर्ट से वीडियो वायरल

दरअसल, सोशल मीडिया पर धनश्री का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उस वीडियो में देखा जा सकता है कि धनश्री बेहद केजुअल लुक में नजर आ रही हैं। हालांकि, वीडियो में धनश्री के पीछे बैकग्राउंड में स्क्रीन पर चल रहे मैच की वजह से ये वीडियो सुर्खियों में है। जी हां, वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि धनश्री वर्मा अपनी धुन में चल रही हैं और उनके पीछे बैकग्राउंड में यूजी चहल का मैच चल रहा है।

कोइंसिडेंस है या फिर जानबूझकर?

अब सवाल ये है कि क्या ये सिर्फ कोई कोइंसिडेंस है या फिर जानबूझकर ऐसा किया गया है। हालांकि, इसके बारे में तो कोई जानकारी नहीं है कि ये कैसे हुआ? लेकिन इंटरनेट पर लोग इस वीडियो पर अपना-अपना रिएक्शन जरूर दे रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि ये कोई संयोग नहीं है बल्कि यूजी भाई का जलवा है।

विज्ञापन

Dhanashree Verma, Yuzi Chahal

यूजर्स ने किए कमेंट्स

वहीं, दूसरे यूजर ने इस पोस्ट पर लिखा कि संयोग नहीं तो और क्या है? तीसरे यूजर ने कहा कि कुछ नहीं यूजी भाई का जलवा है। चौथे यूजर ने कहा कि यूजी भाई तो पीछा ही नहीं छोड़ रहे। एक और यूजर ने कहा कि यूजी भाई हर जगह है। एक ने लिखा कि तेरा पीछा ना मैं छोडूंगा सोनियो। एक और ने लिखा कि यूजी भाई पीछे रह गए और भाभी आगे बढ़ गई। एक ने कहा कि अब तो पीछा छोड़ दे भाई। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Anurag Kashyap ने माफी के बाद शेयर किया एक और पोस्ट, ब्राह्मणों को किस बात के लिए कहा ‘धन्यवाद’?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola