Anurag Kashyap ने माफी के बाद शेयर किया एक और पोस्ट, ब्राह्मणों को किस बात के लिए कहा 'धन्यवाद'?

पॉपुलर फिल्ममेकर ‘अनुराग कश्यप’ इस वक्त सुर्खियों में बने हुए हैं और इसकी वजह उनका बयान है। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक अनुराग को लेकर बातें हो रही हैं। इस बीच फिल्ममेकर ने एक नया पोस्ट शेयर किया है।

Anurag Kashyap

Anurag Kashyap

मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप इस वक्त अपने कॉन्ट्रोवर्शियल बयान की वजह से सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक अनुराग की चर्चा हो रही है। इस बीच अब फिल्ममेकर ने ऐसा पोस्ट शेयर कर दिया है, जो लाइमलाइट में गया है। हालांकि, अनुराग ने इस पोस्ट में ब्राह्मणों को उनके प्यार के लिए धन्यवाद दिया है, लेकिन पूरे पोस्ट में क्या है? जिसकी वजह से इसकी बातें हो रही हैं। आइए जानते हैं…

अनुराग ने शेयर किया पोस्ट

अनुराग कश्यप ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। अनुराग के पोस्ट में देखा जा सकता है कि उनकी स्माइल करते हुए तस्वीर दिख रही है, लेकिन इस फोटो के पीछे जो टेक्सट लिखा है वो बहुत अपमानजनक है। इस पोस्ट परअनुराग के फोटो के पीछे क्या लिखा है? इसके लिए आप अनुराग के इंस्टाग्राम पर जाकर पोस्ट को खुद देख सकते हैं कि इसमें ऐसा क्या लिखा है?

ये है अनुराग कश्यप का लेटेस्ट पोस्ट: 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anurag Kashyap (@anuragkashyap10)

इतना प्यार मेरे प्यारे संस्कारी ब्राह्मणों से- अनुराग

वहीं, पोस्ट को शेयर करते हुए अनुराग ने इसके कैप्शन में लिखा कि इतना प्यार मेरे प्यारे संस्कारी ब्राह्मणों से… बहुत बहुत धन्यवाद। वहीं, अब अनुराग के पोस्ट पर लोगों ने भी रिएक्ट किया है। गौरतलब है कि हाल ही में फिल्म ‘फुले’ के ट्रेलर को लेकर ये विवाद शुरू हुआ। इस फिल्म में ‘ज्योतिबा फुले’ की जिंदगी की कहानी को दिखाया गया है, लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले ही इसे विरोध का सामना करना पड़ा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anurag Kashyap (@anuragkashyap10)

फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाई गई

जी हां, महाराष्ट्र के ब्राह्मण समुदाय ने इस पर नाराजगी जताई और आरोप लगाते हुए कहा कि फिल्म में किरदारों का गलत तरह से दिखाया गया है। बढ़ते विवाद को देख मेकर्स को फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ानी पड़ी और इसके बाद ही अनुराग कश्यप का गुस्सा फूटा और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली, जिसकी बाद से पूरा विवाद लाइमलाइट में आ गया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ