यूजी चहल और धनश्री वर्मा ऑफिशियली तलाक लेकर अलग हो रहे हैं। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक दोनों को लेकर कुछ ना कुछ सुनने को मिल ही जाता है। ये तो सभी जानते हैं कि धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़ी जानकारी फैंस के संग शेयर करती रहती हैं। वहीं, अब धनश्री वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है।
धनश्री ने शेयर किया पोस्ट
अब आप सोच रहे होंगे कि धनश्री वर्मा तो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती ही रहती है। इसमें क्या नया है, तो आपको बता देते हैं कि जबसे धनश्री और यूजी का तलाक हुआ है, तबसे ही धनश्री अपने लेटेस्ट रिलीज वीडियो सॉन्ग ‘देखा जी देखा मैंने’ पर पोस्ट कर रही थी। इस गाने पर कभी वो रील्स शेयर कर रही थीं। वहीं, अब उन्होंने जो पोस्ट शेयर किया है वो एक नॉर्मल पोस्ट है और यूजी से तलाक के बाद उनका ये पहला पोस्ट है, जिसमें उन्होंने ‘देखा जी देखा मैंने’ को शेयर नहीं किया है। वहीं, इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि नमस्कारम हैदराबाद… हम फिर मिलेंगे, चलो।
यूजर्स ने किए कमेंट्स
वहीं, अगर इस पोस्ट पर लोगों के रिएक्शन की भी बात करें तो धनश्री के इस पोस्ट पर लोगों ने दिल, फायर और हैप्पी इमोजी शेयर की हैं। गौरतलब है कि यूजी और धनश्री का जबसे तलाक हुआ है, तबसे ही धनश्री को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने उनको लेकर तरह-तरह की बातें की। हालांकि अभी भी उनको लेकर चर्चा होती रहती है।
चहल भी चर्चा में
वहीं, अगर धनश्री की बात करें तो भले ही उनके लिए ये टाइम कितना भी मुश्किल क्यों ना रहा हो, लेकिन उन्होंने हमेशा ही बेहद नॉर्मल रिएक्ट किया है। यूजी की बात करें तो वो भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। जी हां, यूजी और आरजे महवश को लेकर डेटिंग की रूमर्स हैं। हालांकि, आरजे इन अफवाहों को खारिज कर चुकी हैं।
यह भी पढ़ें- ‘ना कोई उसूल, ना कोई नियम…’, बलिदान और बदले की कहानी दिखाएगी ‘द सीक्रेट ऑफ देवकाली’
संबंधित खबरें
चप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
4 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
6 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
6 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
7 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
9 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
9 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
11 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
13 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
16 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines