Dhanashree Verma या Natasa Stankovic... दोनों हसीनाओं में ज्यादा अमीर कौन?

Dhanashree Verma, Natasa Stankovic: इस वक्त एक्ट्रेस धनश्री वर्मा और भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, दोनों के अलग होने की बातें हो रही हैं। हालांकि इस पर कपल ने अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

Dhanashree Verma, Natasa Stankovic

Dhanashree Verma, Natasa Stankovic

विज्ञापन

Dhanashree Verma, Natasa Stankovic: साल 2024 में नताशा स्टेनकोविक और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने अलग होने का फैसला किया। जैसे ही फैंस ने ये खबर सुनी तो हर कोई हैरान रह गया। किसी को यकीन नहीं हुआ कि ये दोनों अलग हो रहे हैं। अब ऐसा ही कुछ साल 2025 के शुरू होते ही फिर से सुनने को मिल रहा है। जी हां, फेमस एक्ट्रेस धनश्री वर्मा और भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के अलगाव की खबरें इस वक्त जोरों पर हैं। इस बीच हम आपको नताशा और धनश्री की नेटवर्थ के बारे में बता रहे हैं कि दोनों में कौन ज्यादा अमीर है?

धनश्री वर्मा के पास कितनी दौलत?

अगर धनश्री वर्मा की कमाई की बात करें तो धनश्री वर्मा के पास कमाई के कई सोर्स हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो चहल की वाइफ यानी धनश्री वर्मा के पास करीब 24 करोड़ रुपये की दौलत है। धनश्री अपना एक यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं। इतना ही नहीं बल्कि वो कोरियोग्राफी और म्यूजिक वीडियो से भी जमकर नोट छापती हैं।

विज्ञापन

कैसे करती है कमाई?

इसके अलावा धनश्री सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और ब्रांड एंडोर्समेंट से भी मोटी कमाई कर लेती हैं। इतना ही नहीं बल्कि कुछ दिनों पहले उनको लेकर सुनने में आया था कि वो किसी साउथ फिल्म से डेब्यू के लिए तैयार हैं। देखने वाली बात होगी की धनश्री का फिल्मों में क्या जलवा रहता है? इसके साथ ही अगर नताशा स्टेनकोविक की बात करें तो उनके पास भी कमाई के कई सोर्स हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

नताशा स्टेनकोविक की नेटवर्थ?

रिपोर्ट्स की मानें तो क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक करीब 20 करोड़ रुपये की मालकिन हैं। नताशा अपनी मॉडलिंग, डांस और ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए कमाई करती हैं और एक आलीशान लाइफ जीती हैं। इस हिसाब से देखा जाए, तो धनश्री वर्मा के पास ज्यादा दौलत है। हालांकि ये जानकारी सिर्फ रिपोर्ट्स के आधार पर है और इसकी ऑफिशियल जानकारी नहीं है।

विज्ञापन

क्यों चर्चा में हैं धनश्री वर्मा?

दरअसल, धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। इतना ही नहीं बल्कि क्रिकेटर ने तो अपनी वाइफ के साथ अपनी सभी पुरानी तस्वीरें को भी डिलीट कर दिया है। जैसे ही लोगों ने इस पर ध्यान दिया, तो चर्चा होने लगी कि कपल के बीच में कुछ ठीक नहीं चल रहा है और दोनों अलग हो सकते हैं। हालांकि इन खबरों पर अभी ना तो धनश्री वर्मा और ना ही युजवेंद्र चहल दोनों में से किसी ने कोई रिएक्ट किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ