पहली फीमेल हीरोइन, लड़कों का फिल्मों में लड़की बनना किया बंद, पहचाना क्या?

Bollywood Actress: पहले के समय में जो फिल्में आती थी उनमें मेल एक्टर ही फीमेल का रोल भी किया करते थे। पहले महिलाएं फिल्मों में काम नहीं करती थी। आज हम आपको उस एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने फिल्मों में सबसे पहले फीमेल रोल किया था।

durgabai kamat

durgabai kamat

Bollywood Actress: हिंदी सिनेमा ही नहीं अगर कोई भी फिल्म है और उसमें फीमेल लीड नहीं है, तो उसका मजा आधा-अधूरा-सा लगता है। एक समय ऐसा था जब हिंदी सिनेमा में फिल्में तो बनती थी, लेकिन बिना फीमेल लीड के। ऐसा नहीं है कि इन फिल्मों में फीमेल किरदार नहीं होते थे। होते थे लेकिन वो फीमेल नहीं बल्कि मेल एक्टर्स ही उस किरदार को निभाते थे। हालांकि, अगर आज के समय में कोई ऐसी फिल्म आ जाए, तो वो बिना फीमेल के अधूरी ही लगेगी। इसलिए आज हम आपको उस एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जो पहली बार बतौर फीमेल एक्ट्रेस नजर आईं।

विज्ञापन

कौन थीं ये एक्ट्रेस?

दरअसल, जब जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं दुर्गाबाई कामत थी। जी हां, वही दुर्गाबाई कामत जिन्होंने हिम्मत दिखाई और समाज से लड़कर सिनेमा की पहली हीरोइन बनकर सामने आई। हालांकि इसके लिए उन्हें परिवार की नाराजगी भी झेलनी पड़ी, लेकिन उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी और एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी और खूब नाम कमाया।

विज्ञापन

दुर्गाबाई कामत पहली फीमेल हीरोइन

अगर अभिनेत्री दुर्गाबाई कामत की बात करें तो वो एक पॉपुलर एक्ट्रेस थी, जिन्होंने सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। मराठी हिंदू ब्राह्मण परिवार में जन्मी दुर्गाबाई कामत बेहद छोटी उम्र से एक्टिंग में दिलचस्पी रखती थीं। दुर्गा के पिता एक मशहूर संगीतकार हुआ करते थे, तो जाहिर था है कि दुर्गा को वीणा, तबला और सितार जैसी चीजें बजाना आती थीं।

durgabai kamat

durgabai kamat

विज्ञापन

बेटी की जिम्मेदारी के चलते लिया फैसला

इसके बाद दुर्गा की शादी हो गई और वो एक बेटी की मां बनी। हालांकि, दुर्गा की शादी लंबी नहीं चली और ये रिश्ता टूट गया। अब एक्ट्रेस के कंधों पर उनकी बेटी की जिम्मेदारी थी। उन्होंने हार नहीं मानी और दुर्गा ने सबसे पहले चित्रकार नाटक कंपनी नाम की एक थिएटर कंपनी में काम करना शुरू किया। यहां पर उन्हें घूम-घूमकर नाटक दिखाना होता था।

साइलेंट फिल्मों का दौर था

काम की वजह से दुर्गा को अक्सर घर से बाहर रहना पड़ता था। वो साइलेंट फिल्मों का दौर था, तो उस वक्त ‘राजा हरीशचंद्र’ नाम की फिल्म के लिए कोई महिला नहीं मिल रही थी क्योंकि उस वक्त औरतें फिल्मों में काम नहीं करती थी। इसलिए फिल्म में दादा साहेब फाल्के को मेल एक्टर को फीमेल के कपड़े पहना कर हीरोइन का रोल कराना पड़ा, लेकिन वो इससे राजी नहीं थे।

विज्ञापन

हिंदी सिनेमा की पहली हीरोइन

जब दादासाहेब फाल्के अपनी फिल्म के लिए हीरोइन तलाश कर रहे थे, तो उन्हें दुर्गा मिली, लेकिन लोगों के डर की वजह से वो फिल्में नहीं करना चाहती थी पर बेटी की जिम्मेदारी देखकर उन्हें ये करना पड़ा और वो फिल्म के लिए राजी हो गई। इस तरह से दुर्गा पहली फीमेल हीरोइन थी, जिन्होंने सच में फिल्म में फीमेल रोल अदा किया था ना कि किसी मेल कलाकार ने।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ