'देखा जी देखा मैंने...', तलाक के बाद धनश्री का पहला पोस्ट आया सामने

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों ऑफिशियली तलाक लेकर अलग हो गए हैं। इस बीच धनश्री का पहला पोस्ट सामने आया है।

Dhanashree Verma, Yuzvendra Chahal

Dhanashree Verma, Yuzvendra Chahal

विज्ञापन

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा अब आधिकारिक तौर पर एक-दूसरे से तलाक लेकर अलग हो चुके हैं। आज 20 मार्च को दोनों को कोर्ट के बाहर देखा और यूजी के वकील ने कंफर्म किया कि अब दोनों एक-दूसरे से तलाक से चुके हैं। जैसे ही खबर आई तो दोनों के फैंस भी मायूस हो गए। हालांकि, इस बीच धनश्री वर्मा का नया गाना ‘देखा जी देखा मैंने’ रिलीज हो गया है।

‘देखा जी देखा मैंने’ गाना रिलीज

धनश्री वर्मा का नया गाना ‘देखा जी देखा मैंने’ बेहद इमोशनल वीडियो सॉन्ग है। इस गाने में धनश्री वर्मा अपने पार्टनर से मिले धोखे पर इमोशनल नजर आती हैं। इस गाने में धनश्री के साथ इश्वाक सिंह भी लीड रोल में नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे इश्वाक सिंह जो धनश्री के पार्टनर हैं, वो उन्हें मारते हैं और चीटिंग भी करते हैं।

Advertisment

धनश्री वर्मा का कमाल का डांस

‘देखा जी देखा मैंने’ में धनश्री वर्मा ने कमाल का डांस किया है और वो बेहद अच्छी भी लग रही हैं। इस गाने की बात करें तो इसे ज्योति नूरान ने गाया है और इसके लिरिक्स जानी ने लिखे हैं। टी-सीरीज ने गाने को अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। जैसे ही गाना रिलीज हुआ, तो लोगों ने इसे धनश्री की रियल लाइफ से रिलेट करना शुरू कर दिया।

धनश्री ने शेयर किया पहला पोस्ट

इतना ही नहीं बल्कि धनश्री ने भी तलाक के बाद अपने इंस्टाग्राम पर पहला पोस्ट शेयर किया है। अपने इस पोस्ट में धनश्री ने ‘देखा जी देखा मैंने’ गाने के रिलीज होने की जानकारी दी है। पोस्ट को शेयर करते हुए धनश्री ने इसके कैप्शन में भी लिखा है कि ‘देखा जी देखा मैंने’। अब धनश्री के इस गाने को लोगों ने उनकी निजी जिंदगी से जोड़ना शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि आज 20 मार्च को यूजी और धनश्री का तलाक हो गया है। अब दोनों ऑफिशियली अलग हो गए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dhanashree Verma (@dhanashree9)

विज्ञापन

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

अब यूजर्स भी धनश्री के पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि क्या करेंगी आप इतनी धनश्री? धन राशि का? दूसरे यूजर ने लिखा कि थला ने एक बार कहा था कि रिलेशन चलाना है, तो सोशल मीडिया से दूर रहो। एक और ने लिखा कि धनश्री नहीं धन लेके फ्री। एक और ने कहा कि धोखेबाज। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ