यूजी चहल से तलाक के बाद धनश्री ने शेयर किया नया वीडियो, यूजर्स ने कर दिया यूं रिएक्ट

धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़े फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में भी उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जो सुर्खियों में आ गया है और यूजर्स इस पर रिएक्ट कर रहे हैं।

Dhanashree Verma

Dhanashree Verma

विज्ञापन

यूजी चहल और धनश्री वर्मा तलाक लेकर एक-दूसरे से अलग हो चुके हैं। हालांकि, अभी भी दोनों को लेकर बातें होनी बंद नहीं हुई हैं और सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक दोनों के बारे में खूब चर्चा हो रही है। धनश्री सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं और लगातार कुछ ना कुछ शेयर कर रही हैं। वहीं, अब उन्होंने एक नया वीडियो शेयर किया है, जो चर्चा में आ गया है और लोगों ने इस पर अपना-अपना रिएक्शन दिया है।

धनश्री ने शेयर किया वीडियो

दरअसल, धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि धनश्री के संग दो लोग और नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में ये तीनों डांस कर रहे हैं और वीडियो में जो गाना सुनाई दे रहा है वो धनश्री का लेटेस्ट रिलीज सॉन्ग ‘देखा जी देखा मैंने’ है। धनश्री के इस वीडियो पर लोगों ने खूब रिएक्ट किया है और अब इंटरनेट पर वीडियो की बातें हो रही हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dhanashree Verma (@dhanashree9)

लोगों ने यूं किया रिएक्ट 

एक यूजर ने इस पर रिएक्ट करते हुए लिखा कि देखा जी देखे मैंने पैसे लेते देखा। दूसरे यूजर ने कहा कि पैसों का रोना भी कोर्ट में देखा। तीसरे यूजर ने कहा कि देखा जी मैंने देखा पैसे ठगते देखा। एक और यूजर ने कहा कि एक लाख हम दे देंगे। एक और ने कहा कि देखा जी देखा हमने धन लेते देखा। एक और ने कहा कि ये गाना खुद के लिए बनाया है। एक और ने कहा कि कोर्ट में पैसों का रोना। एक और ने लिखा कि देखा जी देखा हमने चार करोड़ लेकर भागना देखा।इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस वीडियो पर किए हैं।

Dhanashree Verma

Dhanashree Verma

विज्ञापन

ट्रोल हो रही हैं धनश्री

गौरतलब है कि हाल ही में यूजी और धनश्री का तलाक हुआ है। जबसे दोनों ने तलाक लिया है, तबसे ही धनश्री को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है और लोग उन्हें ट्रोल करने में लगे हुए हैं। हालांकि, इस ट्रोलिंग पर उन्होंने कोई रिएक्शन नहीं दिया है। वहीं, यूजी को लेकर भी अफवाह है कि वो आरजे महविश एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ