कैसे होती है शुरुआत और क्या होता है खास? ईद के त्योहार को कुछ यूं मनाते हैं स्टार्स

हिंदी सिनेमा के स्टार्स हर त्योहार को बेहद अनोखे अंदाज में मनाते हैं। फिर चाहे वो ईद हो या फिर होली या दीवाली। सोशल मीडिया पर इसको लेकर सेलेब्स पोस्ट भी शेयर करते हैं, जिनपर यूजर्स खूब प्यार लुटाते हैं।

eid

eid

देशभर में 31 मार्च को ईद का त्योहार बेहद धूम-धाम से मनाया जा रहा है। आम से लेकर खास तक हर कोई इस त्योहार बेहद उत्साह से मनाता है। हिंदी सिनेमा के सितारें भी ईद को बेहद ग्रैंड तरह से सेलिब्रेट करते हैं। हाल ही में शबाना आजमी, महेश भट्ट और जरीना वाहब ने भी इसके बारे में बात की और बताया कि वो कैसे इस दिन को खास बनाते हैं? आइए जानते हैं…

शबाना आजमी ने क्या कहा?

हिंदी सिनेमा की अगर बात हो रही है, तो तीनों खास का नाम इस लिस्ट में आना तो लाजिमी है। जी हां, ईद से लेकर होली-दीवाली तक सलमान, शाहरुख और आमिर बेहद अच्छे से मनाते हैं। इस बारे में बात करते हुए शबाना आजमी कहती हैं कि इस बार ईद वो एक छोटे से फ्लैट में सेलिब्रेट करने वाले हैं। उन्होंने बताया कि इस बार केवल परिवार वाले इसमें शामिल होंगे और कल रात उन्होंने शीर खोरमा के लिए बादाम काटा जैसे मम्मी किया करती थीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shabana Azmi (@azmishabana18)

घर पर ईद नहीं मनाती जरीना वहाब

उन्होंने कहा कि मुझे फ्रेंड्स और चाहने वालों से कई मैसेज मिले हैं और वो मुझसे शिकायत कर रहे हैं कि उनकी ईदी की कमी खल रही है। वहीं, दिग्गज अभिनेत्री जरीना वहाब घर पर ईद नहीं मनाती हैं। उनका कहना है कि क्योंकि मेरी शादी एक हिंदू परिवार में हुई है और मेरे घर में ईद के दौरान ज्यादा कुछ नहीं होता। इसलिए मैं ईद के दौरान अपनी बहन के घर जाती हूं। यह साल का एक ऐसा समय है जब मैं अपने दोस्तों के लिए पूरे साल भर में बनाए जाने वाले खाने का मजा ले पाती हूं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zarina Wahab (@iamzarinawahab)

मस्जिद में ईद की नमाज

इतना ही नहीं बल्कि गजल गायक तलत अजीज के लिए भी ईद बहुत मायने रखती है। उनका कहना है कि इस मौके पर वो मस्जिद में ईद की नमाज, फिर घर पर शीर खोरमा, जो उनकी वाइफ बनाती है। उन्होंने कहा कि जब (शास्त्रीय गायक) सुल्तान खान साहब जिंदा थे तो मैं ईद पर उनके घर जाता था क्योंकि वो पास में ही रहते थे और चाय और शीर खोरमा खाता था। खय्याम साहब से भी मिलता था।

‘गली में आज चांद निकला’

इसके अलावा अगर महेश भट्ट की बात करें तो वो भी जश्न मनाने के मूड में हैं। चांद दिखते ही जश्न शुरू हो जाता है। उन्होंने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी ईद की शुरुआत मेरी पिछली निर्देशित फिल्म ‘जख्म’ के गाने ‘गली में आज चांद निकला’ को बजाकर की जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ