Dhanashree Interacts With Paprazzi: भारत के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा के तलाक की खबरें इन दिनों सुर्खियों में हैं। दोनों के रिश्ते में दरार की खबरें पिछले काफी दिनों से मीडिया में छाई हुई हैं, लेकिन कोर्ट का आखिरी फैसला अभी तक नहीं आया है। इस बीच धनश्री वर्मा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां उन्होंने पैपराजी से बात की। इस दौरान धनश्री ने क्या कहा, चलिए आपको बताते हैं।
क्या धनश्री ने एलिमनी में मांगे 60 करोड़?
युजवेंद्र और धनश्री ने 2020 में शादी की थी और अब 5 साल बाद उनके तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। हालांकि धनश्री वर्मा के परिवार ने इन अफवाहों का खंडन किया था, बावजूद इसके तलाक की खबरें लगातार मीडिया में छाई हुई हैं। एक रिपोर्ट में ये दावा भी किया गया था कि धनश्री ने चहल से 60 करोड़ रुपये की एलिमनी की मांग की है, जो कि अब तक की सबसे बड़ी चर्चा का विषय बना हुआ है।
मुंबई एयरपोर्ट पर धनश्री हुईं स्पॉट
इसी बीच हाल ही में धनश्री को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां पैप्स ने उनकी तस्वीरें क्लिक की। इस दौरान उन्होंने कैमरों के सामने मस्ती भरे अंदाज में ये कहा कि वो काम पर जा रही हैं। इस मौके पर धनश्री ने पैप्स के लिए पोज भी दिया और एक चाइल्ड फैन के साथ फोटो भी खिचवाई। उनका एयरपोर्ट लुक काफी स्टाइलिश था, जिसमें उन्होंने ब्लू डेनिम के साथ ब्लैक टैंक टॉप पहना था।
लगातार ट्रोल हो रहीं धनश्री
वहीं सोशल मीडिया पर धनश्री वर्मा को तलाक की अफवाहों के चलते काफी नकारात्मक टिप्पणियां भी मिल रही हैं। उनके परिवार ने कई बार लोगों से अपील की है कि बिना पूरी जानकारी के किसी भी मामले का नतीजा ना निकालें, लेकिन इसके बावजूद वो ट्रोलिंग का शिकार हो रही हैं। दरअसल चहल और धनश्री की शादीशुदा जिंदगी में परेशानियों की खबरें पिछले कुछ समय से लगातार सामने आ रही हैं, जो कि मीडिया में चर्चाओं का विषय बनी हुई हैं।
यह भी पढ़ें: Chhaava के आगे Mere Husband Ki Biwi ने टेके घुटने, कमाई के मामले में दूसरे दिन भी फुस्स
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
14 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
16 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
17 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
18 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
19 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
19 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
19 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines