अजय देवगन, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी और अरशद वारसी स्टारर फिल्म ‘धमाल 4’ इन दिनों सिनेमाघरों में कोहराम मचा रही है. फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है. यह मूवी 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. यह एक कॉमेडी-ड्रामा मूवी है, जिसने अपने ओपनिंग डे पर जबरदस्त कलेक्शन किया था. फिल्म ने वीकेंड पर ताबड़तोड़ कमाई कर डाली थी. ‘धमाल 4’ मूवी को रिलीज हुए आज 5 दिन हो चुके हैं, अब दर्शक यह जानना चाहते हैं कि फिल्म ने 5वें दिन कितने का कारोबार किया है.
यह भी पढ़ें: OTT पर कोहराम मचा रही है ढाई महीने पुरानी ये फिल्म, ग्लोबल ट्रेंडिंग में बनाई जगह
‘धमाल 4’ ने 5वें दिन कितने का किया कलेक्शन?
‘धमाल 4’ के कलेक्शन की बात करें, तो सैकनिल्क के अनुसार इस मूवी ने पहले दिन 14 करोड़ रुपये छापे थे, तो वहीं दूसरे दिन यानी शनिवार को 22.50 करोड़ रविवार को 28.50 करोड़ रुपये छापे थे. फिल्म ने मंडे यानी अपने चौथे दिन में 8.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी. हालांकि 5वें दिन यानी आज फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 8.32 करोड़ रुपये छाप डाले हैं. वहीं मूवी ने 5 दिनों में 82.07 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया है.
‘धमाल 4’ को कितने बजट में बनाया गया था?
‘धमाल 4’ में रवि किशन ने भी अहम किरदार निभाया है. रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म को बनाने में लगभग 200 करोड़ रुपये का खर्च आया है. यह मूवी धमाल फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म है. फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म ‘धमाल’ साल 2007 में रिलीज हुई थी, तो वहीं दूसरी मूवी ‘डबल धमाल’ साल 2011 में दस्तक दी थी. हालांकि, 8 साल लंबे ब्रेक के बाद साल 2019 में ‘टोटल धमाल’ रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिला था.
यह भी पढ़ें: ‘तुम्बाड 2’ का इंतजार कब होगा खत्म? जानें रिलीज डेट से लेकर स्टारकास्ट तक सबकुछ
‘अल्फा’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ ने अब तक कितने का किया कलेक्शन?
वहीं आलिया भट्ट की मूवी ‘अल्फा’ की बात करें, तो यह मूवी 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने अब तक 55.20 करोड़ रुपये छापे हैं. वहीं अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने 130.85 करोड़ रुपये छाप डाले हैं.
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
19 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
21 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
22 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
23 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines