Dhamaal 4 Box Office Collection: अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी स्टारर फिल्म ‘धमाल 4’ इन दोनों सिनेमाघर में जमकर देखी जा रही है. फिल्म को दर्शकों का भरपूर साथ मिलता हुआ नजर आ रहा है, यह मूवी 10 जुलाई को थिएटर में रिलीज की गई थी. फिल्म को पहले दिन अच्छी ओपनिंग मिली थी. लेकिन मूवी को वीकेंड काफी शानदार फायदा मिला है. यह फिल्म धमाल फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म है, जो ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. इस मूवी में रवि किशन भी अहम किरदार में नजर आए हैं.
यह भी पढ़ें: OTT पर आते ही छा गई 2026 की ये डिजास्टर रोमांटिक ड्रामा फिल्म, टॉप-10 में जमाया कब्जा
‘धमाल 4’ ने तीसरे दिन कितने का किया कलेक्शन?
‘धमाल 4’ कलेक्शन की बात करें, तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ‘धमाल 4’ ने पहले दिन 14 करोड़ रुपये छापे थे, तो वहीं फिल्म ने दूसरे दिन यानी शनिवार को 22.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. ‘धमाल 4’ ने तीसरे दिन यानी रविवार को खबर लिखे जाने तक 28.50 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन कर लिया है. अजय देवगन की ‘धमाल 4’ ने 3 दिनों में 65.00 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया है. फिल्म के ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो मूवी ने 92.00 करोड़ रुपये का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन किया है.
यह भी पढ़ें: Obsession के बाद अब इस हॉलीवुड फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 3 दिन में कमा डाले इतने करोड़
फ्रेंचाइजी की फिल्मों ने कितना किया कलेक्शन?
इस मूवी की कहानी एक खजाने के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जिसे पाने के लिए एक बार फिर अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी के साथ रवि किशन भी भागते हुए नजर आते हैं. यह मूवी आपको पूरे टाइम बोर नहीं होने देगी. फिल्म में जावेद जाफरी की कॉमेडी आपको हसने पर मजबूर कर देने वाली है. धमाल फ्रेंचाइजी की तीनों फिल्मों के कलेक्शन की बात करें, तो ‘धमाल’ ने 45.60 करोड़ रुपये कमाए थे, तो वहीं ‘डबल धमाल’ ने कुल 59.54 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. हालांकि, ‘टोटल धमाल’ ने कुल 155.67 करोड़ रुपये छापे थे. हालांकि, अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या ‘धमाल 4’ अपनी ही फ्रेंचाइजी की पुरानी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ पाती है कि नहीं.
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
5 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
8 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
11 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
12 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
12 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
18 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines