हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' ने 'अल्फा' और 'वेलकम टू द जंगल' को छोड़ा पीछे, दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘धमाल 4’ 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. यह मूवी रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमा लिया है. फिल्म ने पहले दिन 14 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है. चलिए जानते हैं कि मूवी ने दूसरे दिन कितने का कारोबार किया है.

विज्ञापन
Dhamaal 4 ने दूसरे दिन कितने का किया कलेक्शन

अजय देवगन की मल्टीस्टारर फिल्म ‘धमाल 4’ 10 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज की गई है. इस मूवी को दर्शकों काफी पसंद कर रहे हैं. इसका सबूत फिल्म की कमाई ने कर दिया है. ‘धमाल 4’ ने पहले दिन 14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इस मूवी में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. यह एक कॉमेडी फिल्म है. यह मूवी धमाल फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म है. फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म ‘धमाल’ साल 2007 में रिलीज हुई थी, वही दूसरी फिल्म ‘डबल धमाल’ साल 2011 में आई थी. हालांकि धमाल फ्रेंचाइजी की तीसरी मूवी 8 साल के लंबे इंतजार के बाद साल 2019 में ‘टोटल धमाल’ रिलीज हुई थी. धमाल फ्रेंचाइजी की सभी मूवी को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है.

यह भी पढ़ें: संगीत जगत को बड़ा झटका, दिग्गज गायिका एस. जानकी का हुआ निधन, 88 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

‘धमाल 4’ ने दूसरे दिन कितने का किया कलेक्शन?

सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘धमाल 4’ ने पहले दिन 14 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था. वहीं फिल्म ने दूसरे दिन खबर लिखे जाने तक 17.19 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. ‘धमाल 4’ ने दो दिनों में 31.19 करोड़ रुपये कमाए हैं. अजय देवगन की मूवी रिलीज होते ही सिनेमाघरों में चल रही बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्मों को बड़ा झटका लगा है, जिसमें अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ और आलिया मूवी ‘अल्फा’ का नाम शामिल है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ पर बड़ा एक्शन, भारत के बाद विदेशी ZEE5 लाइब्रेरी से गायब हुई फिल्म

‘अल्फा’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ ने कितने का किया कलेक्शन?

आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ 03 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस मूवी को दर्शकों का कुछ खास सपोर्ट नहीं मिला है. फिल्म को रिलीज हुए आज यानी 11 जुलाई को 9 दिन हो चुके हैं. फिल्म ने 9वें दिन खबर लिखे जाने तक 1.98 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. ‘अल्फा’ ने 9 दिनों में 51.08 करोड़ रुपये छापे हैं. हालांकि, अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को रिलीज हुए आज 16 दिन हो चुके हैं. फिल्म ने 16वें दिन 1.49 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म ने 16 दिनों में 127.54 करोड़ रुपये छापे हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola