Dhamaal 4 Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की ‘धमाल 4’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 2 दिन ही हुए हैं और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. दूसरे दिन भी देर रात फिल्म की कमाई में तगड़ा उछाल देखने को मिला. फिल्म ने पहले दिन से ज्यादा दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर करारे नोट छापे. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की खूब तारीफ की जा रही है. वहीं ये ही वजह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. चलिए जानते हैं अजय देवगन की फिल्म ने 2 दिनों में कितनी कमाई कर ली है?
‘धमाल 4’ की कमाई में देर रात आया उछाल
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘धमाल 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन 22.50 करोड़ की कमाई की. रात 10 बजे तक ये आंकड़ा 17.19 करोड़ था. वहीं देर रात फिल्म की कमाई में 5.31 करोड़ का उछाल देखने को मिला. जिसके बाद फिल्म की दूसरे दिन की कमाई 22.50 करोड़ पहुंच गई. पहले दिन जहां फिल्म ने महज 14 करोड़ की कमाई की थी तो वहीं अब दूसरे दिन ‘धमाल 4’ ने पहले दिन से ज्यादा करारे नोट बॉक्स ऑफिस पर छापे.
यह भी पढ़ें: ‘ग्राम चिकित्सालय’ की एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन ने की रजिस्टर्ड मैरिज, सामने आईं शादी की खूबसूरत तस्वीरें
वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई?
‘धमाल 4’ ने 2 दिनों में अब तक 36.50 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 43.80 करोड़ है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने हाफ सेंचुरी पार कर 53.80 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं अब अपकमिंग दिनों में फिल्म की कमाई में गिरावट आती है या उछाल देखने को मिलता है ये तो वक्त आने पर ही पता चल पाएगा.
फिल्म की स्टारकास्ट
‘धमाल 4’ में अजय देवगन के साथ-साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, अंजलि आनंद, रवि किशन, संजीदा शेख और ईशा गुप्ता लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. वहीं ‘धमाल’ फ्रेंचाइजी की सभी फिल्मों को ऑडियंस का खूब प्यार मिला है. ‘धमाल 4’ को देखकर फैंस की पुरानी यादें ताजा हो गई हैं, ये ही वजह है कि इस फिल्म को ऑडियंस से इतना प्यार मिल रहा है.
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
15 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
18 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
18 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
19 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines