मशहूर डायरेक्टर इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी स्टारर फिल्म ‘धमाल 4’ सिनेमाघर में जमकर कमाई कर रही है. इस फिल्म को रिलीज हुए आज यानी 25 जुलाई 2026 को 16 दिन हो चुके हैं. लेकिन फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए हैं. ‘धमाल 4’ लगातार शानदार कमाई कर रही है. यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. इतना ही नहीं फिल्म दुनिया भर में 200 करोड़ रुपये के आंकड़े को टच करने को तैयार है. खास बात यह है कि इन दिनों साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ रिलीज होने के बाद भी सिंघम (अजय देवगन) की फिल्म को खास फर्क नहीं पड़ा है.
यह भी पढ़ें: खौफ और डर से भरी है 110 मिनट की ये फिल्म, कमजोर दिल वाले भूलकर भी न देखें
‘धमाल 4’ ने 16वें दिन कितने का किया कलेक्शन?
अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘धमाल 4’ 10 जुलाई 2026 को थिएटर्स में रिलीज की गई थी. फिल्म को दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे है. यह एक कॉमेडी फिल्म है, जिसे देखने के बाद आपका हंसना तय है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने तीसरे शुक्रवार यानी 24 जुलाई को 2.50 करोड़ रुपये छापे थे. ‘धमाल 4’ को आज यानी 25 जुलाई को रिलीज हुए 16 दिन हो चुके हैं, फिल्म ने 16वें दिन खबर लिखे जाने तक 3.33 करोड़ रुपये छापे हैं. इस मूवी ने 16 दिनों में 142.23 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया है.
यह भी पढ़ें: रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘चेन्नई लव स्टोरी’, ओपनिंग डे पर ‘द ओडिसी’ और ‘जन नेता’ को दी टक्कर
‘धमाल 4’ स्टार कास्ट
वहीं ‘धमाल 4’ ने दुनियाभर में 188.61 से 196.16 करोड़ रुपये तक छाप लिए हैं. इस मूवी में अजय देवगन के अलावा जावेद जाफरी, रवि किशन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा, ईशा गुप्ता, अंजलि आनंद और संजीदा शेख ने अहम भूमिका निभाई है. यह फिल्म ‘धमाल’ फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त है, जो दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर रही है. आपने अभी तक यह मूवी नहीं देखी है, तो आप इसे थिएटर में देखने का प्लान बना सकते हैं.
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
3 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
6 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
6 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
7 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
8 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
8 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
9 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
10 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
10 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines