हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Dhamaal 4 Box Office Collection: 200 करोड़ से कुछ ही कदम दूर 'धमाल 4', 13वें दिन गिरी कमाई; जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Dhamaal 4 Box Office Collection: अजय देवगन की ‘धमाल 4’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म ने 13 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की खूब तारीफ की जा रही है. चलिए आपको भी बताते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है.

विज्ञापन

Dhamaal 4 Box Office Collection: अजय देवगन और रितेश देशमुख की ‘धमाल 4’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने करोड़ों का कलेक्शन कर लिया है. वहीं 13वें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 200 करोड़ से कुछ ही कदम दूर है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की खूब तारीफ की जा रही है. वहीं फैंस इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं. चलिए आपको भी बताते हैं अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ ने अब तक कितनी कमाई की है.

‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘धमाल 4’ की कमाई में 13वें दिन गिरावट देखने को मिली. फिल्म ने 13वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.75 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 10% रही. वहीं शोज की बात की जाए तो 13वें दिन फिल्म के शोज 8,357 रहे. अपकमिंग वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है. भारत में भी फिल्म ने 100 से ऊपर की कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है.

यह भी पढ़ें: 100 करोड़ क्लब से चंद कदम दूर The Odyssey, छठवें दिन की कमाई का क्या हाल? जानें कलेक्शन

विज्ञापन

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

‘धमाल 4’ ने भारत में 13 दिनों में 134.50 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 160.02 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 182.62 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. जल्द ही ये आंकड़ा 200 करोड़ के करीब पहुंचने वाला है. फैंस भी स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ‘बहुत दुख हुआ कि इसे हिंसा…’, छात्रों के सपोर्ट में आए Salman Khan, क्या बोले भाईजान?

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

अजय देवगन के साथ-साथ फिल्म में और भी कईं सितारे हैं. जिन्होंने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया है. फिल्म में अजय देवगन समेत रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, अरशद वारसी, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, ईशा गुप्ता, रवि किशन और संजय मिश्रा लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों ने ‘धमाल 4’ में अपनी एक्टिंग से खूब धमाल मचाया. वहीं फिल्म में रितेश देशमुख के साथ अंजलि आनंद, अरशद वारसी के साथ संजीदा शेख की जोड़ी देखने को मिली.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola